Bihar News : दरभंगा-बेंगलुरु हवाई मार्ग पर फिर शुरू हुई उड़ान सेवा, 11 जुलाई से नियमित बुकिंग संभव.

Bihar News  : दरभंगा और बेंगलुरु हवाई मार्ग पर शनिवार को उड़ान सेवा शुरू हो गई है। 29 मई से दरभंगा और बेंगलुरु के बीच उड़ान सेवा बंद होने के बाद स्पाइसजेट कंपनी ने 11 जून के लिए टिकट बुकिंग शुरू की थी। फिर इसे शनिवार तक बढ़ा दिया। इसके बाद उड़ान सेवा को अनवरत चालू रखने के लिए 18 जून से टिकटों की बुकिंग शुरू हुई।

इसी बीच पिछले गुरुवार से दरभंगा और बेंगलुरु के बीच समर शेड्यूल आ गया। गुरुवार और शुक्रवार को शेड्यूल में उड़ानें रद्द रहीं। अचानक शनिवार को दरभंगा और बेंगलुरु के बीच उड़ान शुरू कर दी गई है।

हालांकि 17 जून तक दरभंगा और बेंगलुरु हवाई मार्ग पर शनिवार को भी टिकटों की बुकिंग बंद कर दी गई है। 18 और 19 जून के टिकटों की बुकिंग जारी है। इसके बाद 10 जुलाई तक दरभंगा और बेंगलुरु सिटी के लिए टिकट बुकिंग बंद है।

दरभंगा और बेंगलुरु हवाई मार्ग पर 11 जुलाई से रोजाना टिकट बुकिंग जारी है। इस हवाई मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक टिकट खरीदने पर 10,671 रुपये खर्च करने होंगे। इससे पहले दरभंगा और बेंगलुरु के बीच 18 जून से लगातार टिकटों की बुकिंग हो रही थी।

अब इस अवधि को एक बार फिर 19 जून से बढ़ा दिया गया है और 11 जुलाई से टिकटों की बुकिंग हो रही है। इसको लेकर दरभंगा से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के मन में असमंजस की स्थिति है।

दरभंगा और बेंगलुरु के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट को समर शेड्यूल में रखा गया है, लेकिन फ्लाइट की कोई निश्चितता नहीं है। यात्री कनेक्टिंग फ्लाइट या पटना एयरपोर्ट से यात्रा करने को मजबूर हैं।

देरी से पहुंची बेंगलुरु की फ्लाइट

शनिवार को एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट का परिचालन हुआ। बेंगलुरु की फ्लाइट देरी से पहुंची। जानकारी के अनुसार मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 अपने निर्धारित समय नौ बजे से 20 मिनट देरी से 9:20 बजे पहुंची।

दिल्ली से दरभंगा आने वाली आकाश की फ्लाइट क्यूपी 1405 अपने निर्धारित समय 10:55 बजे से आठ मिनट पहले पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 937 अपने निर्धारित समय सुबह 11 बजे से 15 मिनट देरी से 11:15 बजे पहुंची।

कोलकाता से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E7234 अपने निर्धारित समय से 11:55 बजे पहुंची। बेंगलुरु से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 534 अपने निर्धारित समय 12:50 बजे से 35 मिनट देरी से 1:25 बजे पहुंची।

हैदराबाद से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E537 अपने निर्धारित समय 2:20 बजे से 13 मिनट पहले पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E360 अपने निर्धारित समय शाम 4 बजे से पांच मिनट देरी से 4:05 बजे पहुंची।

Leave a Comment