4-15 May Very Special For All The Youth : खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए बिहार में हुआ ट्रायल, मंझौल के दो खिलाड़ियों का चयन.

4-15 May Very Special For All The Youth : बिहार में पहली बार 4 से 15 मई तक आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के एथलेटिक्स और सेपक टकराव के लिए पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इनडोर और आउटडोर स्तर पर ट्रायल आयोजित किए गए।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकर ने बताया कि एथलेटिक्स के 18 इवेंट के लिए राज्य के 12 जिलों से 61 लड़कियों समेत कुल 230 खिलाड़ी आए थे।

सेपक टकराव के लिए ट्रायल में 137 लड़कियों समेत कुल 270 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल किए जा रहे सेपक टकराव के ट्रायल में 20 लड़के और 20 लड़कियों को उनकी प्रतिभा, क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर चुना जाएगा और उन्हें खेलो इंडिया के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

एथलेटिक्स के लिए चयनित खिलाड़ियों का शिविर 11 अप्रैल से राजगीर खेल परिसर में लगेगा। शंकर ने बताया कि इस बार यूथ गेम्स में खेलों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है, जिसमें से 25 प्रतियोगिताएं बिहार के पटना, नालंदा (राजगीर), गया, भागलपुर और बेगूसराय में होंगी। दिल्ली में शूटिंग, ट्रैक साइकिलिंग और जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताएं होंगी।

खेलो इंडिया के लिए मंझौल के दो खिलाड़ी चयनित

राजधानी पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 4 से 25 मई तक होने वाले देश भर के खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया अंडर-18 वॉलीबॉल टूर्नामेंट के लिए मंझौल के दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

चयनित दो खिलाड़ियों में एक मंझौल के पुवारी टोला निवासी पूर्व उप मुखिया सुशील कुमार के पुत्र गोविंद कुमार और दूसरे थंब टोला निवासी होमगार्ड राजीव कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार हैं।

गोविंद ने 43वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल 2021, 48वीं जूनियर नेशनल वॉलीबॉल 2022, 66वीं नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-19 2022-23 में भी हिस्सा लिया है।

मंझौल के दो बेटों के चयन से मंझौल वासी खुश हैं। राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच दिवाकर भारती, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव राकेश कुमार, जन साहित्यकार महेश भारती, मुखिया सह मुखिया संघ के प्रदेश सचिव रमेश सिंह आदि ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Leave a Comment