Aaj Ka Rashifal 9 September 2025 : ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 9 सितंबर का राशिफल मेष, सिंह और मीन राशि वालों के लिए शुभ और लाभकारी रहेगा। दरअसल, आज चंद्रमा का गोचर दिन-रात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से मीन राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के कारण आज चंद्रमा और मंगल के बीच शुभ योग बन रहा है, साथ ही सूर्य अपनी राशि सिंह में विराजमान होकर उभयचारी योग बना रहे हैं। ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए मंगलवार कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि, सहयोग और सम्मान मिलेगा
मेष राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक संबंधों में आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग और सम्मान भी मिलेगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आज आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। आपको अपना रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
आज भाग्य 83% साथ देगा। बजरंगबली को पान और सुपारी अर्पित करनी चाहिए।
वृषभ, अचानक कोई काम आ सकता है
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। शनि और चंद्रमा की युति आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगी, ऐसे में आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। आज आप अपने वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर उलझन महसूस कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप पर काम का दबाव रहेगा। नौकरी में अचानक कोई नया काम आपके सामने आ सकता है। दुश्मन आज आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज़ से आज आपको अपना ध्यान रखना होगा, आज शरीर के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएँ।
मिथुन, राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और राजनीतिक संपर्कों से भी लाभ होगा। आज आप भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएँगे, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। जो लोग व्यापारी हैं उनके लिए समय अच्छा है क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शाम को आप किसी शुभ समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। आज आपको कोई ज़िम्मेदारी वाला काम मिलने वाला है। विद्यार्थी आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएँगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
कर्क, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन साझेदारी के लिहाज से लाभदायक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेशकों के लिए समय लाभदायक है। आर्थिक योजनाओं और शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में भी आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से भी आपको लाभ होगा। शाम का समय आप परिवार के छोटे सदस्यों के साथ खेलकूद में बिताएँगे। लेकिन लेन-देन के मामलों में आपको सतर्क रहना ज़रूरी है।
आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र का जाप शुभ रहेगा।
सिंह, पद और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत से सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपके खर्चे भी बढ़ने वाले हैं। सामाजिक कार्य करने से समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र पर भी कड़ी नज़र रखनी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज पद और सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपको आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, प्रेम जीवन के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। उपाय के तौर पर आज आपको गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
कन्या, कार्यक्षेत्र में आपकी ज़िम्मेदारी बढ़ेगी
कन्या राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन आपको सामाजिक कार्यों में आगे लाने का काम करेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ भी आज संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक स्थिति में भी आज सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में ज़िम्मेदारी बढ़ने से आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सितारे बता रहे हैं कि लंबे समय के बाद आप पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं। आज शाम आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।
तुला, आज लेन-देन में सावधानी बरतें।
तुला राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आप पर कुछ दबाव रह सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति और पिता के सहयोग और मार्गदर्शन से आपको लाभ होगा। आज सरकारी पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा, लेकिन आज आपको किसी भी तरह के धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की ज़रूरत होगी। आज आपको व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आज आपको अपने खान-पान का भी पूरा ध्यान रखना होगा। साथ ही अपने कीमती सामान का भी ध्यान रखें। किसी चीज़ के खोने या चोरी होने का डर रहेगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएँ।
वृश्चिक, सहकर्मी से सहयोग प्राप्त कर पाएँगे।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और आनंद का संगम होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। शाम का समय आप धार्मिक गतिविधियों में बिता सकते हैं, धर्म और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर में आप अपने अच्छे व्यवहार से सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर पाएँगे। छात्रों को आज कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। आपको भविष्य की नई योजनाओं को पूरा करने का भी अवसर मिलेगा। किसी मेहमान के आगमन से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी, आप शौक़ की कोई चीज़ ख़रीद सकते हैं।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि वालों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन ख़र्च होने की संभावना है।
धनु राशि वालों के लिए आज मंगलवार है, चंद्रमा के चतुर्थ भाव में होने से भौतिक सुख-सुविधाओं पर ख़र्च होने की संभावना है। जो लोग रोज़गार की तलाश में हैं और नौकरी या नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ मिलकर आज आप अपना लक्ष्य पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में भी आपको कोई अच्छी डील मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ मिल सकता है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको बड़े भाई का आशीर्वाद लेना चाहिए, लाल चंदन से तिलक लगाना चाहिए।
मकर, अचानक धन लाभ की संभावना
मकर राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको जोखिम भरे कामों से बचना चाहिए। साथ ही वाहन भी सावधानी से चलाना चाहिए। व्यापारियों को आज अचानक धन लाभ की संभावना रहेगी। भाई-बहनों के सहयोग से आपके काम पूरे होंगे, वहीं जीवनसाथी और बच्चों के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। किसी परिचित के माध्यम से लाभ का अवसर भी प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए, यह शुभ रहेगा।
कुंभ, आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा
कुंभ राशि वालों के लिए आज राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा का होना शुभ और सफलतादायक रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज समाज में आपकी छवि बेहतर होगी। अगर आप धन निवेश करना चाह रहे हैं, तो आज दीर्घकालिक निवेश करना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। आज कोई बड़ी धनराशि मिलने से आप प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। अगर दाम्पत्य जीवन में कोई विवाद चल रहा है, तो उसके सुलझने की संभावना है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको श्रीनारायण कवच का पाठ करना चाहिए।
मीन, सुख और लाभ मिलने की संभावना है
मीन राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन कुल मिलाकर शुभ रहेगा। आज आपको संतान पक्ष से सुख और लाभ मिलने की संभावना है। छात्रों को अपने शिक्षकों और सहपाठियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप परिवार की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और काम पर भी ध्यान देंगे। आज किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, धैर्य बनाए रखें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के आपके प्रयास सफल होंगे। आज युवाओं को ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आपके प्रभाव क्षेत्र का भी विस्तार होगा और समय पर सटीक निर्णय लेने से आज आपको उन्नति भी मिल सकती है।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको बजरंगबली को बूंदी का प्रसाद चढ़ाना चाहिए।