Aaj Ka Rashifal 9 May 2025 : 9 मई का राशिफल बता रहा है कि ज्योतिष गणना के अनुसार मेष, कर्क और कुंभ राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। ग्रहों की गणना से पता चलता है कि आज चंद्रमा दिन रात हस्त नक्षत्र से कन्या राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज कई शुभ योग बन रहे हैं। दरअसल, आज चंद्रमा पर बृहस्पति की शुभ पंचम दृष्टि है, जबकि शुक्र की सप्तम दृष्टि बनी हुई है। इसके साथ ही आज चंद्रमा सूर्य के छठे भाव में है, ऐसे में आज वरिष्ठ योग भी बन रहा है। जिससे मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष, आज भाग्य आपका साथ देगा
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज भाग्य आपका साथ देगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। धन संबंधी मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। होटल आदि से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आज शाम को पूजा-पाठ करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
मेष राशि वालों का भाग्य आज 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको बताशे किसी सुनसान जगह पर रखने चाहिए।
वृष राशि वालों को व्यापार में मनचाही वृद्धि के योग
वृष राशि वालों का आज मन शांत रहेगा। आज व्यापार में मनचाही वृद्धि हो सकती है। अगर आप प्रॉपर्टी आदि खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो योजना आगे बढ़ सकती है। शुभ कार्यों पर धन खर्च करना लाभकारी रहेगा। आज नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा काम मिल सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ बेहतरीन तालमेल रहेगा। अगर आप प्रेम संबंधों में हैं तो अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
वृष राशि वालों को आज भाग्य का 82 प्रतिशत साथ मिल रहा है। आपको आज देवी लक्ष्मी को लौंग वाला पान चढ़ाना चाहिए।
मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे
मिथुन राशि वालों को आज व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी आदि का काम करने वालों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। मशीनरी और खाद्य पदार्थों से जुड़ा व्यापार करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों से मदद मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। माता से सहयोग और लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि वालों का भाग्य आज 88 प्रतिशत तक साथ देगा। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए आपको श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।
कर्क, नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन
कर्क राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आज सोच-समझकर किए गए लेन-देन से लाभ मिल सकता है। आलस्य से बचें और समय का सही उपयोग करें। आज दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करना फायदेमंद हो सकता है। अगर आप बिजनेस के लिए यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यात्रा से आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे।
कर्क राशि वालों का भाग्य आज 90 प्रतिशत तक साथ देगा। किसी छोटी बच्ची को मिठाई खिलाएं।
सिंह, जोखिम सोच-समझकर लें
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अगर आप कोई जोखिम भरा निवेश करने की सोच रहे हैं तो विशेषज्ञों से सलाह लेकर निवेश करना फायदेमंद रहेगा। कारोबार को गति देने के लिए नए प्रयास करने होंगे। दैनिक कार्यों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप नई जिम्मेदारियां लेने के लिए उत्साहित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव हो सकता है। सावधान रहें।
सिंह राशि वालों के लिए आज भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देने वाला है। आपको आज नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि वालों, उलझनों से बचें।
कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास आज बढ़ेगा। आज आप संतुष्ट महसूस करेंगे। हालांकि, काम का बोझ अधिक रहेगा, इसलिए अपनों से मदद लेने में संकोच न करें। अविवाहित लोगों की मनचाही साथी की तलाश पूरी हो सकती है। आज आपके मन में द्वंद की स्थिति बनेगी। इस समय दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाकर चलें, इससे आपको फायदा होगा। जीवनसाथी को अपनी बातें समझाने में आज आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। कन्या राशि वालों का भाग्य आज 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज किसी विवाहित महिला को श्रृंगार का सामान दान करना चाहिए। तुला राशि वाले परिवार से बात करके ही बड़े फैसले लें तुला राशि वालों का मन आज बेचैन रहेगा। इसलिए धैर्य से काम लेना उचित रहेगा। पैसों के मामले में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। आर्थिक रूप से बड़े फैसले लेने से पहले परिवार को विश्वास में लेना अच्छा रहेगा। कारोबार को बढ़ाने की योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर तनाव हो सकता है।
तुला राशि वालों का भाग्य आज 78 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज श्री लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक, आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें
वृश्चिक राशि वालों को आज संपत्ति से संबंधित लाभ मिल सकता है। अगर संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो उसमें आपको राहत मिल सकती है। आज अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आज धन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापार में आपको नए अवसर मिलेंगे लेकिन आपको उनका पूरा लाभ उठाने का प्रयास करना होगा। जोखिम भरे कामों में पैसा लगाने से बचें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि वालों का भाग्य आज 85 प्रतिशत तक साथ देगा। बजरंगबली की पूजा करें और हनुमानजी और देवी लक्ष्मी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।
धनु, भावनाओं में बहने से बचें
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कई नई सीख देकर जाएगा। ज्यादा भावुक न हों वरना मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आज कागजी कामों को अतिरिक्त सावधानी से करें। आज आपको किसी को दिया हुआ कर्ज वापस मिल सकता है। इससे आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज नियमों की अनदेखी करने से बचें। अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
धनु राशि वालों का भाग्य आज 89 प्रतिशत तक साथ देगा। आपको आज श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
मकर राशि वालों को शुभचिंतकों की सलाह से लाभ होगा
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आ सकता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। व्यापार में आपको विपरीत लिंग के सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। आज आप अपने शुभचिंतकों की सलाह पर काम करके लाभ कमा सकते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि वालों का भाग्य आज 84 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज देवी लक्ष्मी को शहद के साथ पान अर्पित करना चाहिए।
कुंभ राशि वालों को धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको नए अवसर मिल सकते हैं। धन प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को कुछ लाभ मिल सकता है। आप अपने व्यापार को विस्तार देने की योजना को आगे बढ़ा सकते हैं। नौकरीपेशा लोग समय पर अपना काम पूरा करके राहत महसूस करेंगे। दिन मिला-जुला लेकिन सकारात्मक रहेगा। दाम्पत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव हो सकता है, सतर्क रहें।
कुंभ राशि वालों को आज 90 प्रतिशत भाग्य का साथ मिल रहा है। आपको आज बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।
मीन राशि वाले शॉर्टकट अपनाने से बचें
आज आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे और किसी नए व्यक्ति के आने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, वहीं सिंगल लोग किसी सहकर्मी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आय बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। काम में शॉर्टकट अपनाने से नुकसान हो सकता है, सावधान रहें। ऑफिस में जूनियर आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे।
मीन राशि वालों के लिए आज भाग्य का प्रतिशत 88 प्रतिशत है। आपको आज शुक्र के मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का जाप करना चाहिए।