Aaj Ka Rashifal 9 April 2025 : ज्योतिष गणना के अनुसार 9 अप्रैल का राशिफल मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। दरअसल, आज चंद्रमा का गोचर दिन रात सिंह राशि में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से चंद्रमा और बृहस्पति के बीच चतुर्थ दशम योग बनेगा। वहीं आज बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं इन स्थितियों में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।
मेष: प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। नौकरीपेशा, व्यापारी किसी नई संस्था या साझेदारी के काम में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यावसायिक रूप से आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आपकी खुशी और आनंद बना रहेगा। और आप परिवार के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में आज उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको अपने साथी से स्नेह मिलेगा लेकिन आप किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
वृष: आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपको परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, उन्हें अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यापार के विस्तार की योजनाएँ सफल होंगी। आज आप सुखी और प्रेमपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद ले पाएँगे। आज आपको धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। दामोदरष्टकम का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
मिथुन: आज आपको शुभ समाचार मिलेगा
मिथुन राशि वालों को आज आर्थिक लाभ होगा और आपको कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच से भी आपको लाभ होगा। जो लोग अपना व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें आज अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन के मामलों में खुशी और उल्लास बना रहेगा। आज आपको संतान से सुख मिलेगा। आपकी कोई बड़ी इच्छा आज पूरी हो सकती है। प्रेम जीवन में तनाव है तो वह दूर हो जाएगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
कर्क: मानसिक उलझन का सामना करना पड़ेगा
कर्क राशि वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर आपका मन उलझन में रह सकता है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों से आज आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, उनसे सहयोग मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सावधानी से काम लेना होगा, यहां आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के प्रतिकूल व्यवहार से मानसिक परेशानी हो सकती है।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र ॐ रां राहवे नमः का जाप करें।
सिंह: भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी
सिंह राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे। आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं का भी आनंद उठा सकते हैं। आज आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य भी आयोजित हो सकता है। पिता से लाभ और मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें।
कन्या: भाग्य आपका पूरा साथ देगा
कन्या राशि वालों का भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। आपकी कोई कठिन समस्या और परेशानी हल हो जाएगी। आज आपको पूर्व परिचितों और जान-पहचान वालों का भी लाभ मिलेगा। आज आपका कारोबार सुचारू रूप से चलेगा। लेकिन सलाह है कि आज आप किसी से वाद-विवाद में न उलझें। बातचीत में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।
तुला: दांपत्य जीवन सुखद रहेगा
तुला राशि वालों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा। अपनी समझदारी और धैर्य से आप आज किसी कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा, लेकिन आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर परिस्थिति को संभाल लेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाएं।
वृश्चिक: अटके हुए काम गति पकड़ेंगे
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। आर्थिक मामलों में आज किए गए प्रयासों का लाभ आपको मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संबंध मधुर रहेंगे। किसी बात को लेकर दोस्तों के साथ तनाव हो सकता है, इसलिए दोस्तों के साथ अपना व्यवहार संयमित रखें। आज आपको मनपसंद खाना मिलेगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। अपनी बहन या बेटी को कोई उपहार दें।
धनु: अनावश्यक खर्च आपका मूड खराब कर सकते हैं
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन आज आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ अनावश्यक खर्चों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी आज आपको धन खर्च करना पड़ेगा। हालांकि, आज आपकी मित्रता और परिचय का दायरा बढ़ेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई सुखद समाचार मिलेगा। यदि आप कोई दीर्घकालिक निवेश करते हैं, तो उसमें भी आपको लाभ होगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को चावल या खाद्य सामग्री दान करें।
मकर: छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और सकारात्मक रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। हालांकि, आज आपको छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। किसी करीबी मित्र की सलाह और सहयोग से आपको लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। किसी ट्रांसजेंडर को दान करना शुभ रहेगा।
कुंभ: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी
कुंभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में उलझन और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और आज कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी बन सकते हैं। किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। जो लोग प्रबंधन और शिक्षा के कार्य से जुड़े हैं, उन्हें आज विशेष सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा।
आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।
मीन: लाभकारी दिन, परिवार से सहयोग मिलेगा
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, आपका आत्मविश्वास और प्रभाव भी बढ़ेगा। आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपका प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। यदि आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, तो उनके स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। किसी सरकारी क्षेत्र में अटका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्री दुर्गा देवी के 32 नाम स्तोत्र का पाठ करें।