Aaj Ka Rashifal 7 june 2025 : वृषभ, कर्क और कुंभ को आज चंद्राधियोग से मिलेगा भरपूर लाभ.

Aaj Ka Rashifal 7 june 2025 : ज्योतिष गणना के अनुसार 7 जून का राशिफल वृषभ, कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ और अनुकूल रहने वाला है। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात तुला राशि में रहेगा। इसके साथ ही आज चंद्रमा और शुक्र के बीच समसप्तक योग और चंद्राधियोग का महासंयोग बनेगा। इसके साथ ही आज चित्रा नक्षत्र भी प्रभावी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण आज प्रत्येक राशि पर अनुकूल और प्रतिकूल दोनों तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि वालों को लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे

मेष राशि वालों को आज लाभ कमाने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि आपको आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। सोच में नकारात्मकता लाने से बचें, अन्यथा आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। ऑफिस में किसी बात को लेकर सीनियर से बहस हो सकती है, जिससे आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। पिता ने कोई जिम्मेदारी दी है तो उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

वृष, विदेश से लाभ मिल सकता है
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। आज आपके आस-पास का माहौल सकारात्मक रहेगा और आपको लगातार अच्छी खबरें मिल सकती हैं। विदेश से आयात-निर्यात करने वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वाले लोगों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार में किसी पार्टी या कार्यक्रम के दौरान आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से हो सकती है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

मिथुन, संतान से शुभ समाचार मिल सकता है
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। समाज से जुड़े लोग किसी नए काम में रुचि ले सकते हैं। अगर आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। संतान को नई नौकरी मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यस्थल पर किसी की गलत बात से सहमत न हों, अन्यथा बाद में आपको परेशानी हो सकती है। पारिवारिक मामलों को हल्के में न लें। रिश्तों में खटास आ सकती है।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क, आप कुछ हासिल कर सकते हैं
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ हासिल कर सकते हैं। इससे आपके माता-पिता को गर्व होगा। अगर आप कोई नया काम शुरू कर रहे हैं तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। अगर कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें। कुछ पुराने झगड़े और परेशानियां खत्म हो सकती हैं। लंबे समय के बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

सिंह, आज आपके प्रयासों की सराहना होगी
सिंह राशि वालों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। हालांकि, कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है। कुछ नया करने की चाहत में कोई बड़ी गलती न करें। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही कदम आगे बढ़ाएं। कानूनी मामले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। किसी पुराने दोस्त से मतभेद खत्म हो सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में पीले कपड़े में चने की दाल और गुड़ बांधकर चढ़ाएं।

कन्या राशि वालों का मन दान-पुण्य में लगेगा

कन्या राशि वालों के दांपत्य जीवन में आज कुछ तनाव रह सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से बहस हो सकती है। धैर्य रखें। परिवार के किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब होने से भागदौड़ अधिक हो सकती है। आज आप दान-पुण्य में अधिक रुचि लेंगे। इससे आपका मन शांत रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी आज दूर हो सकती है। बच्चों की बात सुनें और उन्हें समझने की कोशिश करें।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह के समय तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

तुला राशि वालों को लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए।

तुला राशि के जातक आज का दिन खुशी-खुशी व्यतीत करेंगे। काम को लेकर लापरवाही न बरतें और दूसरों पर न छोड़ें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के चलते ट्रांसफर का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी बात को लेकर बोझिल महसूस कर रहे हैं तो परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बात करके अपना मन हल्का कर सकते हैं।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

वृश्चिक, आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आप अपने आस-पास के लोगों से प्रभावित होंगे। इससे आपको लाभ भी होगा। निजी जीवन में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। इन्हें सकारात्मक तरीके से लें। अचानक किसी काम की वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े नेता का साथ मिल सकता है। यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

​धनु, दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। किसी पारिवारिक समस्या के कारण तनाव हो सकता है। आपको घर के बड़ों से सलाह लेनी चाहिए। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी। आज आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा, अन्यथा पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

मकर राशि वालों को मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहने वाला है। आप अपनी जरूरत की कुछ चीजें खरीद सकते हैं। आज आपको किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। अगर आपने आज कोई काम पूरा करने की योजना पहले से बना रखी थी, तो वह आज पूरा हो सकता है। किसी भी स्थिति में धैर्य बनाए रखें। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। खाली समय का सही उपयोग करें।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं।

कुंभ राशि, आज मनचाही सफलता मिलने के आसार

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मनचाही सफलता दिलाने वाला रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है और आय के नए स्रोत भी खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आपने किसी से पैसा उधार लिया था, तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी से बहस न करें। अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें।

मीन राशि, खर्चों पर नियंत्रण रखें

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप खर्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं। ऐसे में बजट बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज संतान की ओर से किसी चीज की मांग हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। जीवनसाथी से बात करते समय समझदारी और तालमेल बनाए रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

Leave a Comment