Aaj Ka Rashifal 30 April 2025 : 30 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 30 April 2025 : ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य। वृष राशि में गुरु और चंद्रमा का गजकेसरी योग। कर्क राशि में मंगल। कन्या राशि में केतु। मीन राशि में बुध, शुक्र, शनि, राहु का गोचर है।

मेष- धनदायक योग बन रहा है। परिवार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम और संतान अच्छी और व्यापार बहुत अच्छा है। किसी शुभ व्यक्ति से आपका काम बनेगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृष- आप ऊर्जावान और तेजस्वी बने रहेंगे। आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तुओं का दान करें।

मिथुन- अत्यधिक खर्च से कर्ज हो सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। प्रेम और संतान मध्यम रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। पीली वस्तुओं का दान करें।

कर्क- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह- कोर्ट-कचहरी में जीत मिलेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्या- भाग्‍य साथ देगा। नौकरी में तरक्‍की करेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्‍सा लेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान ठीक है। व्‍यापार अच्‍छा है। भगवान विष्‍णु की आराधना करते रहें।

तुला- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान अच्‍छी है। व्‍यापार अच्‍छा है। पीली वस्‍तु दान करें।

वृश्चिक- नौकरी की स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेमीजनों से मुलाकात होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। पीली वस्‍तु अपने पास रखें।

धनु- जमीन, मकान और वाहन खरीदने की संभावना है। घर में कोई उत्‍सव होगा। शुभ कर्मकांड होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। बच्‍चों की सेहत पर थोड़ा ध्‍यान दें। प्रेम में न उलझें, बाकी सब ठीक है। लाल वस्‍तु अपने पास रखें।

मकर- विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्‍छा समय है। लेखकों के लिए, कवियों के लिए। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। काली जी की शरण में रहें और उनसे प्रार्थना करें।

कुंभ-कुंभ राशि वालों की स्थिति अच्छी बताई जा रही है। आप जमीन, संपत्ति और वाहन खरीदेंगे। घरेलू सुख चरम पर रहेगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। शुभ समय है। पीली वस्तुओं का दान करें।

मीन- आपका पराक्रम रंग लाएगा। आजीविका में उन्नति होगी। व्यापार में उन्नति होगी। प्रेम का साथ मिलेगा। शुभ समय है। पीली वस्तुएं अपने पास रखें।

Leave a Comment