Aaj Ka Rashifal 29 june 2025 : 29 जून 2025 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर सभी राशियों के लिए अलग-अलग रहेगा। कुछ के लिए शुभ तो कुछ के लिए परेशानियों भरा रहेगा। इस दिन आषाढ़ मास की चतुर्थी तिथि सुबह 9:14 बजे तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। शाम 5:59 बजे तक वज्र योग प्रभावी रहेगा, उसके बाद सिद्धि योग शुरू हो जाएगा। आश्लेषा नक्षत्र सुबह 6:34 बजे तक रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। करण में विष्टि (भद्रा) सुबह 9:14 बजे तक प्रभावी रहेगी, उसके बाद बव करण रात 9:13 बजे तक प्रभावी रहेगा, और इसके बाद बालव करण प्रभावी होगा। ग्रहों की स्थिति में चंद्रमा सुबह 6:34 बजे तक कर्क राशि में रहेगा, फिर वह सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां वह मंगल और केतु के साथ त्रिग्रही युति बनाएगा। शुक्र मेष राशि में, सूर्य और बृहस्पति मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने का है। किसी भी तरह के विवाद से बचें और अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें। यात्रा लाभकारी हो सकती है। आपकी मेहनत करियर में तरक्की के द्वार खोलेगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन गलत सलाह नुकसान का कारण बन सकती है।
वृष राशि
वृष राशि वालों को आज अपना पेशा बदलने की इच्छा होगी, लेकिन पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है। पैरों में दर्द या थकान आपको परेशान कर सकती है। जोश में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं और तनाव का माहौल हो सकता है। जोखिम भरे काम करने से बचें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी। नए प्रोजेक्ट के लिए पार्टनर मिल सकते हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। बकाया रकम वापस मिलेगी और यात्रा लाभकारी रहेगी। आत्मविश्वास बनाए रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन उन्हें लागू करने में देरी हो सकती है। परिवार में आपका मान-सम्मान कम हो सकता है, लेकिन पिता के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कार्यकुशलता में सुधार आएगा और तनाव का माहौल खत्म होगा। आपको अधिक मेहनत करनी होगी।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत खास है। नए लोगों से दोस्ती करने में सावधानी बरतें। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा और सरकारी कामों में सहयोग मिलेगा। दुर्घटना और विवाद से बचें।
कन्या
कन्या राशि वालों को दिन की शुरुआत में आलस्य रहेगा। संत या गुरुओं से मार्गदर्शन मिलेगा। वाहन, मशीनरी या आग से सावधान रहें। विवाद और अति आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है। धैर्य से काम लें।
तुला
तुला राशि वालों को किसी भी कीमत पर झुकना पसंद नहीं होता। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी और घर में खुशी का माहौल रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि काम में रुकावटें आ सकती हैं। घर बदलना फायदेमंद हो सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को अपने करियर को लेकर गंभीर रहना चाहिए। प्रॉपर्टी के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो फायदेमंद रहेंगे। कार्यस्थल पर उन्नति होगी, निवेश से लाभ मिलेगा। थकान महसूस हो सकती है।
धनु
धनु राशि वालों को समय के परिवर्तन से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता देने वाला रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। अनाज में निवेश शुभ रहेगा, लेकिन सोच-समझकर व्यापार करें, अन्यथा अचानक नुकसान हो सकता है।
मकर
मकर राशि वाले अपने साहस के कारण उन्नति प्राप्त करेंगे। नए वस्त्र प्राप्त कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपसी विवादों से बचें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
कुंभ
कुंभ राशि वाले कुंभ राशि वालों का कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है। आपकी गलती से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। बातचीत से काम बनेंगे, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा, लेकिन किसी बात को लेकर भय का माहौल रहेगा।
मीन
मीन राशि वाले मीन राशि वालों को बड़ों की सलाह माननी चाहिए। पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेगा और आत्मसम्मान बढ़ेगा।