Aaj Ka Rashifal 24 June 2025 : आज मंगलवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 7 बजे तक रहेगी। आज दोपहर 12:54 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक स्थैजय योग रहेगा। आज दोपहर 12:54 बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 24 जून 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानिए आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा रहेगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको लंबे समय से चाहत थी। आज किसी महत्वपूर्ण विषय में किसी बड़े या अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम पूरे कर लेंगे। आज प्रॉपर्टी से जुड़े आपके काम पूरे हो सकते हैं, इसके अलावा पार्टनर की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। व्यापार में लाभ हो सकता है और रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। आज आप घरेलू जरूरतों की चीजें खरीद सकते हैं।
लकी कलर- मैजेंटा
लकी नंबर- 08
वृषभ
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा हो सकता है। आप अपने पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थी अपने अधूरे काम पूरे करेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन होने की संभावना है, आज अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें और बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज कोई आपसे मदद मांग सकता है, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। आज अपने काम या विचारों को किसी पर थोपने की कोशिश न करें। आज किसी से बहस में न पड़ें, इससे आपका समय खराब होगा।
लकी कलर- काला
लकी नंबर- 02
मिथुन
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। इंजीनियरिंग के छात्रों को आज अच्छी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। आज दिखावे की प्रवृत्ति के कारण अनावश्यक चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है, अपने बजट को नजरअंदाज न करें, अन्यथा आपको थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। आज बात करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे तो रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज व्यापार में किसी खास काम में अधिक अनुभव प्राप्त करने की जरूरत है। आज आधिकारिक मामलों में चापलूस लोगों से सावधान रहें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
लकी कलर- पर्पल
लकी नंबर- 07
कर्क
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आज आप अपने निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए आप किसी महान व्यक्ति का अनुसरण करेंगे। आपकी ज्यादातर योजनाएँ पूरी हो सकती हैं। आज आप लोगों से मिलकर और बातचीत करके खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपकी जिद दूसरों को परेशान कर सकती है, आप इसका ध्यान रखेंगे। आपके बेटे की सफलता से खुशी का माहौल रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन सौहार्द से भरा रहेगा।
लकी कलर- पीच
लकी नंबर- 06
सिंह
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके दुश्मन परास्त होंगे। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको अपने परिवार के सदस्यों से मदद मिल सकती है। आपके काम के प्रति आपकी मेहनत को देखकर आपके जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। आपकी योजना से दूसरे लोग भी प्रभावित होंगे। ज्वेलरी डिजाइनिंग का काम करने वाले लोगों को काम में सफलता मिलेगी। बाहर का मसालेदार खाना खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर में अच्छे बदलाव होने के योग हैं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 08
कन्या
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। आपको अपनी तरफ से हर मामले में सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता बनाए रखें। दोस्तों के साथ पुरानी समस्याओं पर चर्चा होगी। आपको समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके रिश्तों में एक नई चेतना आएगी। छात्रों को करियर से जुड़े अच्छे अवसर मिलेंगे। नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 01
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज किसी खास काम को लेकर चल रहे प्रयासों के बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेकिन आप अपने सिद्धांतों से किसी भी तरह समझौता नहीं करेंगे। आज समाज में आपका उचित सम्मान होगा। आज आप किसी से बेकार की बहस में नहीं पड़ेंगे। आज किसी भी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत धैर्य की जरूरत है। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि के योग बन रहे हैं। आज आपका किसी नए काम की ओर झुकाव हो सकता है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 05
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, किसी काम में आपको उनका सहयोग भी मिलेगा। आज आपकी निजी समस्या का समाधान हो सकता है। आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा। आज आप पुराने दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। आज आपकी जरूरत के समय कोई ऐसा व्यक्ति आपकी मदद करेगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आपके सकारात्मक रवैये से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे और आपको काम पूरा करने के नए तरीके भी मिल सकते हैं।
लकी कलर- गोल्डन
लकी नंबर- 06
धनु
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके नए विचार और जागरूकता आपके आत्मविश्वास और आत्मबल को बढ़ाएंगे। आज आपको अटका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज किसी भी परिस्थिति में घबराने की बजाय उसका समाधान खोजने की कोशिश करेंगे तो आपको समाधान मिल जाएगा। आज आप व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। आज आप किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। आज आपको किसी नए समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा, आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में तालमेल बनाए रखेंगे।
लकी कलर- गुलाबी
लकी नंबर- 04
मकर
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने करियर को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। करियर को लेकर आप अपने गुरु से सलाह ले सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र के कामों में उलझन रहेगी, लेकिन आप परेशानियों से निजात पाने का रास्ता भी खोज लेंगे। नौकरी में कार्यभार से जुड़ी कुछ परेशानियां रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और अनुशासित दिनचर्या बनाए रखने से आप तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, संतान का सुख मिलेगा। जिसके चलते घर पर छोटी सी पार्टी का आयोजन हो सकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 02
कुंभ
आज का दिन परिवार के सदस्यों के साथ बीतेगा। आज जो आपको पसंद है उसे करने में समय बिताएं। इससे आपको शांति और ऊर्जा मिलेगी। अपने काम को बहुत सावधानी और कुशलता से करें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। आज की गई मेहनत निकट भविष्य में बेहतरीन परिणाम देगी। दाम्पत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़ों का प्यार और आशीर्वाद भी आपका मनोबल ऊंचा रखेगा। आज आप अपने पिता के साथ बाजार भी जा सकते हैं, परिवार के सदस्यों के लिए खरीदारी करेंगे।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 08
मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज आपकी मेहनत और समझदारी से आपकी उम्मीदें और अपेक्षाएं पूरी होंगी। मनपसंद कामों में आपकी रुचि रहेगी। आप खुश महसूस करेंगे। आप सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान देंगे। आज बातचीत के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी पूरे होंगे। आज आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। आप आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 04