Aaj Ka Rashifal 23 May 2025 : 12 राशियों के लिए कैसा 23 मई का दिन?

Aaj Ka Rashifal 23 May 2025 : ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में बुध। वृषभ राशि में सूर्य। मिथुन राशि में बृहस्पति। कर्क राशि में मंगल। सिंह राशि में केतु। कुंभ राशि में राहु। शुक्र, शनि, चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष- अत्यधिक व्यय से मन अशांत रहेगा। हल्का सिरदर्द, आंख में दर्द संभव है। प्रेम, संतान पहले से बेहतर रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव की पूजा करते रहें।

वृषभ- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम, संतान अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव की पूजा करते रहें।

मिथुन- कोर्ट-कचहरी में आपका दबदबा बना रहेगा। विजय निश्चित है। प्रेम, संतान अच्छी रहेगी, कुछ बाधाओं के साथ। व्यापार अच्छा है। काली जी की पूजा करते रहें।

कर्क- प्रतिष्ठा को लेकर थोड़ा मानसिक अवसाद रहेगा। भाग्य आपका अधिक साथ नहीं देगा। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्‍यापार भी ठीक है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्या- जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। नौकरी, सर्विस की स्थिति बाधाओं के साथ आगे बढ़ेगी। प्रेम, संतान अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला- शत्रुओं पर आपका दबदबा रहेगा। गुणों का ज्ञान मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा प्रभावित रहेगा। बाकी प्रेम, संतान, व्‍यापार अच्‍छा है। शनिदेव की शरण में रहें। उनको प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक- मानसिक अवसाद रहेगा। असमंजस की स्थिति रहेगी। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में झगड़े से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु- गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम, संतान अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर- व्‍यापारिक स्थिति मजबूत होगी। प्रियजनों का साथ मिलेगा। बस अपनों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। बाकी प्रेम, संतान, व्‍यापार अच्‍छा है। काली जी की प्रार्थना करते रहें।

कुंभ- धन हानि के संकेत हैं, अत: निवेश वर्जित रहेगा। बाकी धन में वृद्धि होगी। अभी नया निवेश न करें। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। हरी वस्‍तुएं पास रखें।

मीन- रक्‍तचाप पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य- थोड़ी घबराहट, बेचैनी रहेगी। प्रेम, संतान में दूरी कम हुई है लेकिन थोड़ी नकारात्‍मकता अभी भी बनी हुई है। व्‍यापार आपका अच्‍छा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Leave a Comment