Aaj Ka Rashifal 20 May 2025 : मेष, वृश्चिक और मिथुन राशि के लिए भाग्यवर्धक दिन.

Aaj Ka Rashifal 20 May 2025 : ज्योतिषीय गणना के आधार पर 20 मई का राशिफल मेष, वृश्चिक और मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज कुंभ राशि में रहेगा और बृहस्पति की पंचम दृष्टि आज चंद्रमा पर रहेगी, जिससे ग्रहण योग के प्रतिकूल प्रभाव कम होंगे। वहीं दूसरी ओर बुध से दूसरे भाव में सूर्य के होने से आज वशी नामक योग भी बनेगा। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि वालों को दबाव के बीच लाभ भी मिलेगा

मेष राशि वालों के लिए आज चंद्रमा का गोचर और मंगल का कर्क राशि में भ्रमण लाभ और उन्नति का संयोग बना रहा है। आपके लिए आज भाग्य उन्नति के नए रास्ते खोलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्यस्थल पर आपके किसी सहकर्मी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज विवादित मामलों से दूर रहें। आज आप पर काम का दबाव रहेगा। जो लोग तकनीकी क्षेत्र और बिजली से जुड़े काम से जुड़े हैं, उन पर आज खास तौर पर काम का दबाव रह सकता है। आज आपको कामकाज और आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाना चाहिए।

वृषभ, आज व्यापार में लाभ के योग बनेंगे
आज मंगलवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। अचानक किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जहां आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी। आर्थिक मामलों में आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। अगर आप बैंक से लोन लेना चाहते हैं, तो इस काम में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी से खुशी मिलेगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को जल अर्पित करें, जल में कुमकुम मिलाकर चढ़ाना अच्छा रहेगा।

मिथुन, मेहनत और प्लानिंग का मिलेगा लाभ
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी प्लानिंग और मेहनत का लाभ मिलेगा। आज आपको सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने विरोधियों और शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। अपनी समस्याओं को शांतिपूर्वक हल करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके घर कोई रिश्तेदार आ सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप पढ़ाई में भी रुचि लेंगे। साथ ही कलात्मक विषयों में भी आपकी रुचि रहेगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क, पुराने निवेश से आज लाभ मिलेगा
कर्क राशि वालों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा। जो लोग मकान या जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। पिता और पैतृक संपत्ति मिलने से भी आज आपको लाभ होगा। कोई पुराना निवेश और काम आज आपको लाभ देगा। आज आपके लिए जरूरी है कि व्यवहार में शालीनता और विनम्रता बनाए रखें और अहंकार से बचें। आज आपको भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आ रही समस्याएं किसी मित्र की मदद से सुलझ सकती हैं। नए निवेश में पैसा लगाना आपके लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में आज आपको ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।

सिंह, सरकारी कामों में मिलेगी सफलता
सिंह राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन राजनीतिक और सरकारी क्षेत्र के कामों में सफलता लेकर आएगा। प्रॉपर्टी डीलिंग करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपके मन की कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। अगर जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई तनाव था तो वह भी दूर हो सकता है। आपको अपनी कुछ पिछली गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। बच्चों से आपको खुशी मिलेगी और उनके करियर को लेकर आपको कोई फैसला लेना होगा। आज आपको अपना मनपसंद खाना भी मिलेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। जल और फलों का दान करें।

कन्या, लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ पाने का रहेगा। आज आपको किसी मित्र की मदद से भी लाभ होगा। इस राशि के छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वैसे आपके सितारे बता रहे हैं कि आज आपको गंभीर रहना चाहिए और बिना मांगे किसी को सलाह नहीं देनी चाहिए। अगर आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ था तो आज वह पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और जरूरतमंदों को भोजन दान करें।

तुला, रोमांटिक दिन, परेशानी से मुक्ति मिलेगी

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। लेकिन अगर आपका कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला चल रहा है तो उसमें आपको तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। घरेलू जीवन में चल रही परेशानियों से आपको राहत मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें, कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। आज आपको बच्चों की शिक्षा और संगति पर ध्यान देना होगा। आज का दिन पारिवारिक लिहाज से भी अनुकूल रहेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें और भगवान शिव का अभिषेक भी करें।

वृश्चिक, जनसंपर्क से लाभ होगा
मंगल की वृश्चिक राशि के लिए आज मंगलवार का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें मिलती रहेंगी। आज आपको कोई मनपसंद काम करने का मौका मिल सकता है। आपको किसी से पैसा उधार लेने से बचना चाहिए अन्यथा उसे चुकाने में मानसिक परेशानी होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज सम्मान मिलेगा। जनसंपर्क और परिचय का लाभ भी आज आपको मिलेगा। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक आयोजन होने की संभावना है। दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिल सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

धनु, प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा
धनु राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन साहस और मेहनत से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आप जोखिम उठाकर भी लाभ पाने की कोशिश करेंगे, जिससे आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिता सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आज आप अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, खोने या चोरी होने का डर रहेगा। आज आपको अपने बड़े भाई से सहयोग मिल सकता है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर लगाएं और बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।

मकर राशि वालों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए

मकर राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार कर लें। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों से बात करने में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है। वैसे आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का प्रसंग बन सकता है। आज किसी मित्र की मदद के लिए आपको आगे आना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी के गुस्से का सामना करना पड़ेगा इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और अपने प्रेमी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। तकनीकी काम से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ करें और अन्न दान करें।

कुंभ राशि, मानसिक उलझन महसूस करेंगे

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपके मन में कई तरह के विचार आते रहेंगे। आपको जल्दबाजी में और किसी के बहकावे में आकर कोई काम करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आज आपका कोई काम अटक सकता है या उलझ सकता है। संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिलेगा। आज आपको अपनी माता से भी स्नेह मिलेगा, लेकिन आपको उनकी सेहत पर ध्यान देना होगा। अचानक किसी समस्या के कारण आपका मन परेशान हो सकता है। नौकरी में सहकर्मियों की बातों का जवाब आज आपको सोच-समझकर देना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

मीन राशि, किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ उठाएं

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज सेहत पर भी बहुत ध्यान देने की जरूरत है। शुगर से पीड़ित लोगों को परहेज और उपचार का ध्यान रखना चाहिए। आज आपको अचानक से बिजली के उपकरणों और विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। आज यात्रा से जुड़ा कोई मामला भी सामने आ सकता है। आज माता-पिता की सलाह पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में आज आप परंपरा से हटकर कोई फैसला ले सकते हैं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा अर्पित करें।

Leave a Comment