Aaj Ka Rashifal 19 May 2025 : 19 मई का राशिफल आज ज्योतिष गणना के अनुसार वृषभ, कन्या और मीन राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा और बृहस्पति से छठे भाव में रहेगा। आज सोमवार को भोलेबाबा का प्रिय श्रवण नक्षत्र भी प्रभावी रहने वाला है और शुक्ल योग, रवि योग के साथ-साथ अत्यंत शुभ वसुमती योग का भी महासंयोग रहेगा। ऐसे में मेष से मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहने वाला है, जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि, भाई-बहनों से मिलेगा सहयोग
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया काम शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आज आपको भाई-बहनों से मदद मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों के बारे में किसी करीबी से बात करने से लाभ होगा। आप पार्ट-टाइम काम करने का मन बना सकते हैं। आज आप निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। परिवार में हंसी-मजाक हो सकता है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं।
वृषभ राशि वालों को आज कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है
कारोबार के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कहीं से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापारिक यात्रा पर जाने की संभावना है, यात्रा से आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। आज आपको कार्यस्थल पर बेवजह के विवादों में पड़ने से बचना होगा। अपने काम से काम रखना ही लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की कार्यस्थल बदलने की इच्छा पूरी हो सकती है। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।
मिथुन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।
लेन-देन को लेकर विवाद हो सकता है। आज कार्यस्थल पर आपका काम में मन नहीं लग सकता है। खास तौर पर उच्च अधिकारियों की गलत बातों पर आप असहमति जता सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। मन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। हालांकि, आज मेहनत से मुंह न मोड़ें, इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।
कर्क, आर्थिक चिंताएं दूर होंगी
आज आर्थिक रूप से कर्क राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपकी चिंताएं दूर होंगी। अगर आप किसी लंबी अवधि की योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आप उस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। साझेदारी में व्यापार करने वालों को आज सावधान रहने की जरूरत है। आज परिवार में माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन माता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देव भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।
सिंह, आज पैसे उधार लेने से बचें
आज आपको व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी से पैसे उधार लेने से बचें। आज कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर आपको वरिष्ठों से सलाह लेनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रहने वाला है। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज नए क्षेत्रों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी की गलत बात मानने से बचें। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
कन्या, अचानक धन लाभ के योग
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी स्रोत से अचानक लाभ मिल सकता है। आज आप व्यापार में कोई अच्छी डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। संपत्ति से जुड़े लाभ मिलने के भी योग हैं। हालांकि, आज आपको जल्दबाजी से बचना होगा, नहीं तो आप अवसर खो देंगे। किसी से बेबुनियाद वादे न करें। नहीं तो बाद में आपकी छवि खराब हो सकती है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।
तुला, मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा
तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज मजबूत रहने वाली है। आज आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलने वाला है। आपके प्रयास आपको उम्मीद से बेहतर लाभ दिलाएंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपना कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे, बस आज बच्चों पर विशेष ध्यान दें। यह आपकी जिम्मेदारी है कि वे किसी गलत राह की ओर न जाएं। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।
वृश्चिक, वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें
आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। अगर आज आप सोच-समझकर आर्थिक फैसले लेंगे तो आपको कारोबार में भी इसका फायदा मिलेगा। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बरतें, नहीं तो आपके मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आज अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने से आपको फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन तनाव कम होगा।
आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है।
आज धन प्राप्ति के आपके प्रयास सफल रहेंगे, संपत्ति लाभ के योग हैं। व्यापार में अचानक आपको अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिम्मेदारी बड़ी होगी लेकिन आप पर काम का बोझ भी उतना ही अधिक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। परिवार में माहौल सामान्य रहने वाला है।
आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमो भगवते वासुदेवाय का 108 बार जाप करें।
मकर राशि वालों को आय में वृद्धि के अवसर मिलेंगे
आज आपको अपना बजट बनाना होगा। खर्च और कमाई के बीच संतुलन बनाए रखें। आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। लेकिन पुराने लेन-देन के कारण आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। अगर आपने कहीं पैसा उधार दिया है तो आज आपको उसे वापस मांगना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। आज आप बच्चों की शिक्षा को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे को भोजन कराएं।
कुंभ राशि, वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है
आज कुंभ राशि के जातकों की रुचि दान-पुण्य में अधिक रहेगी। आज आपको चल या अचल संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वाहन खरीदने की आपकी लंबित इच्छा आज पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से संपर्क करने के बाद ही आगे बढ़ें, अन्यथा आपको नुकसान भी हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्र दान करें।
मीन राशि, भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको धन प्राप्ति के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में लंबे समय से लंबित कोई काम पूरा होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर आज आपको सतर्क रहने का लाभ मिलेगा। साथ ही आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपका काम बन सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन राहत भरा रहने वाला है। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बना रहेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशक गणेश स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।