Aaj Ka Rashifal 19 April 2025 : ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य। वृष राशि में बृहस्पति। कर्क राशि में मंगल। कन्या राशि में केतु। धनु राशि में चंद्रमा। मीन राशि में बुध, शुक्र, शनि, राहु का गोचर है।
मेष- भाग्य आपका साथ देगा। दैनिक रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। शनिदेव की आराधना करते रहें।
वृष- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तुओं का दान करें।
मिथुन- आनंदमय जीवन जिएंगे। पति-पत्नी से अच्छा सहयोग मिलेगा। प्रेमियों से मुलाकात संभव है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तुएं अपने पास रखें।
कर्क- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां रहेंगी। सामाजिक समस्याएं बनी रहेंगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान अच्छी स्थिति में हैं। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तुएं अपने पास रखें।
सिंह- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम, संतान थोड़ी मध्यम हो गई है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या- पारिवारिक कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छी है और व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु की आराधना करते रहें।
तुला- साहस रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य नरम रहेगा लेकिन व्यापारिक स्थिति अच्छी है। प्रेम, संतान अच्छी है। पीली वस्तु दान करें।
वृश्चिक- धन की आवक बढ़ेगी। कुटुम्ब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम है। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु- ऊर्जावान व्यक्ति के रूप में खुद को महसूस करेंगे। जीवन में जरूरत के हिसाब से चीजें उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर- चिंताजनक सृष्टि बनेगी। मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा रहेगा। भगवान शिव की आराधना करते रहें, उनका जलाभिषेक करें, शुभ रहेगा।
कुंभ- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी चीजें अपने पास रखें।
मीन- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी चीजों का दान करना शुभ रहेगा।





