Aaj Ka Rashifal 16 May 2025 : मेष, मिथुन और तुला राशि को आज शुभ योग से मिलेगा फायदा.

Aaj Ka Rashifal 16 May 2025 : ज्योतिष गणना के अनुसार 16 मई का राशिफल मेष, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। ग्रहों की स्थिति और पंचांग की गणना से पता चलता है कि आज चंद्रमा का गोचर दिन रात धनु राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा पर गुरु की पूर्ण दृष्टि रहेगी और शनि और शुक्र के साथ चंद्रमा का चतुर्थ दशम योग भी बनेगा। ऐसे में शुभ योग के कारण मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

मेष, असमंजस के बाद भी लाभ का अवसर

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन कुछ मानसिक असमंजस का भी सामना करना पड़ेगा। किसी काम के पूरा न होने से आप निराश भी होंगे। लेकिन आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधी मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी रहेगा।

वृष, आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। करियर कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन अगर आप साझेदारी में काम करते हैं तो आज आपको सतर्क रहना होगा। किसी पुरानी गलती के कारण आपको परेशानी होगी। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो आज सतर्क रहें।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। आज गाय को हरा चारा खिलाएं और सूर्य को जल अर्पित करें।

मिथुन, आज का दिन लाभदायक रहेगा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। राशि में विराजमान गुरु आज आपको धर्म और आध्यात्म करने के लिए प्रेरित करेंगे। आज आपकी बुद्धि और कार्यकुशलता बेहतर रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं को प्राप्त करने का मौका मिलेगा। वाहन सुख भी मिलेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी नए काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। अतीत में किए गए निवेश से आज लाभ होगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल दान करें।

कर्क, अजनबियों से सावधान रहें
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोष और प्रसन्नता का दिन रहेगा। आज आप जिस भी क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें आपका प्रभाव बढ़ेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार के लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे, जिससे आप संतुष्ट रहेंगे। किसी अजनबी की बातों में न आएं, अन्यथा धोखा खा सकते हैं। लेन-देन से जुड़ा कोई मामला आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्री सूक्त का पाठ आपके लिए लाभकारी रहेगा।

सिंह, अचानक लाभ मिलेगा
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण आज आपको अचानक लाभ मिलेगा। व्यापार में किसी के साथ साझेदारी में कोई डील फाइनल न करें, धोखा मिल सकता है। किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे, जिसका समाधान किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से होगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो शुरू कर सकते हैं, लेकिन सभी पहलुओं को ठीक से समझने के बाद ही आगे बढ़ें। यदि भाई-बहनों से किसी बात को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो वह सुलझ जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री तुलसी चालीसा का पाठ करना शुभ और लाभकारी रहेगा।

कन्या, मानसिक विचलन पर नियंत्रण रखें

कन्या राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन कड़ी मेहनत वाला रहेगा। आपको आज अपने काम पर गंभीरता से ध्यान देना होगा और मानसिक भटकाव से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। शिक्षा के मामले में दिन अच्छा है, विद्यार्थी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। अगर आप किसी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो परिणाम से खुश रहेंगे। आपको कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। यात्रा का भी योग बनेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

तुला राशि वालों को कोई लाभदायक सौदा मिलेगा

तुला राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। आज मान-सम्मान में वृद्धि से आप खुश रहेंगे। आप अपने घर में कुछ सुख-सुविधा ला सकते हैं। संतान की ओर से भी आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। अगर आपने अपने जीवनसाथी से कुछ बातें छिपाई थीं तो वे उजागर हो सकती हैं, सतर्क रहें। आज आपको व्यापार में कोई लाभदायक सौदा मिल सकता है। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम है तो वह पूरा हो जाएगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन अच्छा है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। चावल या चीनी का दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक, खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते
वृश्चिक राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा का गोचर आज उनके लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने और करने का मौका भी मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी मित्र के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए, बुद्धि से जांच-परख कर ही कोई निर्णय लें। पैसों से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आप नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं, मिठाई खाकर घर से निकलें।

धनु, प्रोत्साहन और प्रशंसा मिलेगी
धनु राशि वालों के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ रहने वाला है। आज आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आपके विरोधी और शत्रु भी आज शांत रहेंगे। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन और प्रशंसा मिलेगी। यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट थी, तो आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई पुराना मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे और आज आपको कुछ नई रोचक जानकारी भी मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में आपकी यात्रा आज सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको टीमवर्क का लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। माता या किसी मातृतुल्य महिला का आशीर्वाद लें।

मकर, भ्रम और तनाव मिल सकता है
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उलझन भरा हो सकता है। आपकी राशि से बारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर आपको मानसिक तनाव दे सकता है। आज आपको कुछ निराशा महसूस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आपने अपने व्यापार में कोई बदलाव करने के बारे में सोचा है, तो जोखिम को ध्यान में रखते हुए काम करें। परिवार में आज आपको जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। किसी काम से आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आपको श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

कुंभ राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभकारी रहेगा।

बारहवें भाव में चंद्रमा होने से आज उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा। आज किसी चिंता और तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में पिछली योजनाओं का अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर आपका कोई पुराना रुका हुआ काम आपको परेशान कर रहा था तो वह भी पूरा हो सकता है। आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से भी आज आपको सहयोग और प्यार मिलेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। ‘संकटमोचन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

मीन राशि वालों के लिए काम का दबाव रहेगा,

लाभ मिलेगा मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार को राशि में विराजमान शुक्र लाभ के योग बना रहे हैं। आज आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आज आपके घर में सुख-सुविधाओं के आगमन से आपको खुशी मिलेगी। आज आपके किसी निर्णय से भी आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग भी आज बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन टीम भावना से काम करने से आज आप लक्ष्य प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ फलदायी रहेगा।

Leave a Comment