Aaj Ka Rashifal 12 August 2025 : आज इन 4 राशियों को मिलेगी सुनहरी सफलता.

Aaj Ka Rashifal 12 August 2025 : आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार है। तृतीया तिथि आज सुबह 8:41 बजे तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी। सुकर्मा योग आज शाम 6:54 बजे तक रहेगा। साथ ही पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र दोपहर 11:52 बजे तक रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा। इसके अलावा आज पंचक, भद्रा, संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी और कजरी तीज व्रत भी है। आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश जी से विस्तार से जानते हैं कि आज सभी 12 राशियों को कैसे परिणाम मिलेंगे।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और धन प्राप्ति के नए स्रोत भी दिखाई दे सकते हैं। आज आपको रोज़गार में तरक्की के अवसर मिलेंगे, जिनका लाभ उठाकर आप आगे बढ़ सकते हैं। आज आपको किसी पारिवारिक काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो भविष्य में आपको बड़ा लाभ दे सकता है। आज दिन भर के कामों के कारण आपको आलस्य महसूस होगा, लेकिन आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 01

वृषभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा। आज आपके पराक्रम और धैर्य में वृद्धि होगी, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज बेटे की सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन सौहार्द से भरा रहेगा, आप जीवनसाथी के साथ कोई फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपको किसी समस्या से मुक्ति मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 02

मिथुन
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आपके दैनिक जीवन के कार्य अच्छे से चलेंगे। आज आपका झुकाव आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएँगे। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज काम पूरा होने के बाद अपने सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। आज आपको अपनी नौकरी में तरक्की का कोई बेहतरीन मौका मिलेगा।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 04

कर्क
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपका काम आपकी इच्छा के अनुसार होगा। आज दोस्तों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। आज आप अपने भाई-बहनों के साथ खरीदारी करने जाएँगे और सबके साथ आनंद लेंगे। आज काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। आज आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आज खुद को शांत रखें।

शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 07

सिंह
आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। आज आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स आज अपने अनुभव का सही दिशा में इस्तेमाल करेंगे। आज किसी ज़रूरी काम में जीवनसाथी से सलाह लेना फ़ायदेमंद रहेगा। आज ऑफिस में आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय पर पूरा हो जाएगा। आज सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 01

कन्या
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज बेकार के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। आज आपको लंबित सरकारी कार्यों को पूरा करने पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए, काम जल्द से जल्द पूरा करने पर ध्यान दें। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही अच्छे परिणाम मिलेंगे जितने आप चाहते हैं। आज परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। आज किसी ज़रूरतमंद की मदद करके आपको बहुत अच्छा लगेगा।

शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 03

तुला
आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। आज कार्यस्थल पर किसी काम में आपको सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम पूर्णता की ओर बढ़ेगा। आज आप व्यावसायिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपने बिज़नेस पार्टनर के साथ मीटिंग कर सकते हैं। आज कपड़ा व्यापारी ज़्यादा मुनाफ़े से खुश होंगे। आज दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आज आप अपनी गलतियों को सुधारकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 04

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है, जिससे आप प्रसन्न होंगे। आज आप परिवार के सदस्यों से कोई नया वाहन खरीदने के बारे में सोचेंगे। आज पारिवारिक सुख और सौहार्द बना रहेगा और संतान से सुख मिलेगा। आज आपके अधूरे और साहसिक कार्य पूरे होने के योग हैं। आज किसी पर भी ज़्यादा भरोसा करके अपनी बातें साझा न करें। आज आप अपने जीवनसाथी को खुश होने का कारण देंगे।

शुभ रंग- मैरून
शुभ अंक- 08

धनु
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी सोचने की क्षमता बढ़ेगी और आप पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाएँगे। आज आपको ससुराल पक्ष में किसी शुभ कार्य की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आज आप किसी विषय को समझने के लिए वरिष्ठ की मदद ले सकते हैं।आज ज़्यादा खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम के कारण आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 02

मकर

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन आप रोज़मर्रा के कामों में व्यस्त रहेंगे। आज आपको व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी।

शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 01

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आप घरेलू सामान खरीद सकते हैं। आज अचानक आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आज आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसके प्रति सकारात्मक सोच रखने से सभी काम अच्छे से पूरे होंगे। आज काम की अधिकता आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें। आज किसी मित्र से मिलकर आपको बहुत खुशी होगी।

शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 09

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको रोज़गार में नए अवसर मिलेंगे, जो आपकी तरक्की में मददगार साबित होंगे। आज आप किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर आने के योग हैं। आज आप अपनी बेहतर सोच से परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और आज आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है।

शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ अंक- 02

Leave a Comment