Aaj Ka Rashifal 11 May 2025 : वैदिक पंचांग के अनुसार आज बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात्रि 8.01 बजे तक है। उसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज नरसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती, भद्रा, रवि योग, आदल योग, विदाल योग है। ज्योतिषाचार्य सलोनी चौधरी के अनुसार आज कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को अचानक धन लाभ भी हो सकता है। जानिए मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष राशिफल
आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें। सोच-समझकर पैसा खर्च करें। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृष राशिफल
कामकाज में स्थिरता रहेगी। कोई पुरानी योजना अब लाभ दे सकती है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी।
मिथुन राशिफल
आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं। किसी करीबी से आर्थिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें।
कर्क राशिफल
मन भावुक रहेगा, लेकिन काम पर ध्यान देना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा।
सिंह राशिफल
कामकाज में प्रगति के संकेत हैं। पदोन्नति या सम्मान मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा है। यात्रा की संभावना है।
कन्या राशिफल
आज की मेहनत भविष्य में रंग लाएगी। खर्चों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
तुला राशिफल
कामकाज में संतुलन बनाए रखें। धन लाभ हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी से मनमुटाव की संभावना है।
वृश्चिक राशिफल
कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। भावनाओं में बहने से बचें।
धनु राशिफल
साहसिक निर्णय लाभकारी रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवन के नए नजरिए मिल सकते हैं।
मकर राशिफल
धैर्य रखें। कामकाज में थोड़ा तनाव रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक सुख मिलेगा।
कुंभ राशिफल
सामाजिक जीवन में उन्नति होगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। किसी पुरानी योजना पर काम फिर से शुरू हो सकता है।
मीन राशिफल
धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी।