New GST Rates : दूध, दही, पनीर और घी हो रहा सस्ता तो क्या 22 सितंबर से काजू.

New GST Rates  : केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले आम जनता को बड़ा तोहफा दिया है। 22 सितंबर से नई जीएसटी दरें लागू होंगी। नई जीएसटी दर के तहत अब रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इस्तेमाल होने वाली सभी चीज़ें सस्ती हो जाएँगी। खाने-पीने से लेकर शैम्पू और घरेलू उपकरणों तक, सब कुछ सस्ता हो रहा है। दूध, दही, पनीर और घी से लेकर कई चीज़ें सस्ती हो रही हैं। लेकिन कई लोगों के मन में एक सवाल है कि क्या काजू, बादाम और पिस्ता महंगे हो रहे हैं या सस्ते? आखिर 22 सितंबर से इन पर कितना जीएसटी लगेगा? आइए जानते हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर 2025 को जीएसटी दरों में बड़ी कटौती और स्लैब में बदलाव का ऐलान किया था। नए जीएसटी सुधारों के तहत ज़्यादातर चीज़ें 5% और 18% के स्लैब में आ गई हैं। कई तरह की खाने-पीने की चीज़ों पर अब 0% या जीरो जीएसटी लगेगा और यहाँ तक कि जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर भी टैक्स नहीं लगेगा। सरकार ने लगभग 400 वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती की है।

क्या 22 सितंबर से काजू, बादाम और पिस्ता महंगे हो जाएँगे?

अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर (UHT) दूध अब GST मुक्त है, जबकि मक्खन, पनीर और कंडेंस्ड मिल्क पर 5% GST लगेगा। पैकेज्ड नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट, कॉफ़ी, प्रिज़र्व्ड मीट, कॉर्नफ्लेक्स और रेडी-टू-ईट स्नैक्स जैसी चीज़ों पर अब केवल 5% टैक्स लगेगा। बादाम, काजू, पिस्ता और इसी तरह के अन्य सूखे मेवों पर टैक्स 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

हम सभी जानते हैं कि 22 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो रही है। दूध, दही, पनीर और घी की तरह काजू, बादाम और पिस्ता पर भी GST कम कर दिया गया है। 22 सितंबर से ये सस्ते मिलेंगे। काजू, बादाम और पिस्ता भी नवरात्रि के दौरान व्रत में खाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। क्या ये सस्ते हो जाएँगे? तो इसका जवाब है हाँ। काजू, बादाम और पिस्ता 22 सितंबर से सस्ते हो रहे हैं। काजू, बादाम और पिस्ता की कीमत 22 सितंबर 2025 से महंगी नहीं हो रही है। बल्कि, इनकी कीमत भी कम हो रही है।

Leave a Comment