Aaj Ka Rashifal 6 July 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार है। एकादशी तिथि आज रात 9:16 बजे तक रहेगी। आज रात 9:27 बजे तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 10:42 बजे तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज हरिशयनी एकादशी व्रत भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 5 जुलाई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानिए आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा रहेगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आप व्यापार को बड़ा बनाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको अच्छा पैसा मिलेगा। आज महिलाओं को खुद के लिए समय मिलेगा, जिससे वो अपनी पसंद का काम कर सकेंगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, उन्हें पढ़ाई में शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप बच्चों के साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे, आप उन्हें घुमाने के लिए बाजार भी ले जा सकते हैं, जिससे वो खुश होंगे।
लकी कलर- लाल
लकी नंबर- 09
वृषभ
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आज आपके वो सारे काम बनेंगे जिसके लिए आप इतने दिनों से परेशान थे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, माता-पिता के आशीर्वाद से सब ठीक रहेगा। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा है, आज उन्हें केस से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी, जिससे आज आप बेहतर महसूस करेंगे। आज शिक्षक आपके घर किसी खास कार्यक्रम में आएंगे।
लकी कलर- हरा
लकी नंबर- 05
मिथुन
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा, लेकिन मेहनत भी काफी रहेगी। आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। छात्रों को आज अपने सहपाठियों का सहयोग मिलेगा, जिससे उनके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज ऑफिस में आपके बॉस किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा करेंगे। आज आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, जिन लोगों को मीठा खाने से दिक्कत है, उन्हें आज ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए।
लकी कलर- पर्पल
लकी नंबर- 03
कर्क
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं, आज आपको कोई अच्छी डील मिलने की संभावना है। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, संतान का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आज सुलझ जाएगा। आज आप अधिक से अधिक समय आध्यात्म में बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके दोस्त आपसे मिलने घर आ सकते हैं, उनके साथ आप खूब एंजॉय करेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।
लकी कलर- पीला
लकी नंबर- 07
सिंह
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कंस्ट्रक्शन का काम करने वालों को आज कोई बड़ा ऑफर मिलने वाला है। आज आप भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करने जा सकते हैं। दांपत्य संबंधों में सुधार आएगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज बच्चे किसी बात पर अड़े रह सकते हैं, आपको उन्हें प्यार से समझाना चाहिए। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, आज आप खूब एंजॉय करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को आज शुभ समाचार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए नौकरी के स्थान में परिवर्तन की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 04
कन्या
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज नए रास्ते खुलेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज में डूबे लोगों को आज कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आज आप कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर सकते हैं। आज आपको काम के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपनी दिनचर्या से जुड़े सभी काम समय पर पूरे कर लेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या सुलझ जाएगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 06
तुला
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको व्यापार में भारी धन लाभ होगा, जिससे आपको भौतिक सुख मिलेगा। अविवाहित लोगों को आज विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। जो लोग अच्छे घर या फ्लैट की तलाश में थे, उन्हें आज अच्छी डील मिल जाएगी। आज आपको किसी रिश्तेदार के घर आने की खुशखबरी मिल सकती है। बच्चे आपके काम में आपकी मदद करेंगे, जिससे आपका काम आसान हो जाएगा। आपको अपनी परवरिश पर गर्व महसूस होगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 01
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आप टीवी डिबेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे, आप अपने विरोधियों को अपने सामने टिकने नहीं देंगे। नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा ऑफर मिलेगा। आज आप पढ़ाई में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे। विद्यार्थी जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। आज आपको किसी से धन प्राप्त हो सकता है, समाज में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको बच्चों के माध्यम से कोई खास जानकारी मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- सुनहरा
भाग्यशाली अंक- 08
धनु
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपको व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। किसी शारीरिक समस्या से राहत मिलेगी, जिससे आप खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, आज आप बच्चों के साथ डिनर पर जाएंगे। साइबर सुरक्षा से जुड़े लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अविवाहित लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी।आज किसी अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ा सावधान रहें, ताकि आप भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। विद्यार्थियों को आज स्कूल में किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सिल्वर
भाग्यशाली अंक- 05
मकर
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज आपको धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके बच्चे आपसे अपनी परेशानियां शेयर करेंगे।सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को वरिष्ठ लोगों से सम्मानित होने का अवसर मिलेगा। आज आप परिवार के साथ किसी टूर की योजना बना सकते हैं, जिससे सभी खुश होंगे। आज आप स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है, उन्हें आज वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मैजेंटा
भाग्यशाली अंक- 09
कुंभ
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको व्यापार में भारी धन लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपमें गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, बच्चे अच्छे से पढ़ाई करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगेगा, जिससे आपका मन शांत रहेगा। महिलाएं अपने लिए समय निकालकर कहीं घूमने जा सकती हैं।
लकी कलर- गुलाबी
लकी नंबर- 02
मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने बेटे के साथ मिलकर अपने व्यापार को नई दिशा देंगे। आज आप किसी सामूहिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे। छात्र आज किसी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। आज आप रोजगार में नए अवसर पैदा करेंगे, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। आज आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।
लकी कलर- आसमानी नीला
लकी नंबर- 03