Aaj Ka Rashifal, 1 July 2025 ; 1 जुलाई का राशिफल की गणना के अनुसार मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर सिंह के बाद कन्या राशि में होने जा रहा है। मित्र राशि में चंद्रमा का गोचर आज बहुत ही शुभ है क्योंकि आज चंद्रमा और बुध के बीच राशि परिवर्तन योग बना हुआ है। साथ ही आज गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग भी है और आज मंगल से दूसरे भाव में चंद्रमा होने से अनफा नामक शुभ योग भी बना है। ऐसे में मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि वालों के लिए दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन अटका हुआ पैसा मिलेगा
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन राशि से छठे भाव में चंद्रमा होने के कारण खर्चीला रहेगा। आज आपको अपने कुछ लंबित बिल और भुगतान करने पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में आज आपको सामंजस्य बनाए रखना होगा, जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। काफी समय बाद आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन की बात कहकर आप हल्का महसूस करेंगे। आज आपको उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।
वृष राशि वालों को परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलता रहेगा
वृष राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन धैर्य और संयम से आप स्थिति को अनुकूल बनाए रखने में सफल रहेंगे। वैसे आज आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। आप अपने किसी काम में अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं और उनसे आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने काम में कुछ नयापन लाएंगे, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आपके घर में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आय में वृद्धि का रहेगा।
अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह वापस मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप पूरी रुचि लेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। पुरस्कार मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ मनोरंजक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आप किसी नए काम में हाथ आजमाएंगे। शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों को भी आज अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान रहे कि निवेश करने से पहले सभी पहलुओं को अच्छी तरह समझ लें। आज आपको सुख-सुविधा के साधन मिलेंगे। तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और चीनी खिलाएं।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा
कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार को सितारे कहते हैं कि आज आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे, तो वह भी आज पूरी हो सकती है। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आपका कोई कानूनी काम किसी सरकारी अधिकारी की मदद से पूरा हो सकता है। आज आप अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आप समय पर कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे, जो आगे चलकर आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें और भगवान शिव का अभिषेक करें।
सिंह, आज साझेदारी लाभकारी रहेगी
आज चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में है, इसलिए आज साझेदारी में कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी पर भी बहुत सोच-समझकर भरोसा करना चाहिए। अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेते हैं, तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज आप अपने माता-पिता को किसी यात्रा पर ले जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का तांबे के लोटे से जलाभिषेक करें।
कन्या, मित्रों से सहायता प्राप्त कर सकेंगे
कन्या राशि के लिए आज चन्द्रमा का गोचर शुभ रहेगा। आज आपको बुद्धि का लाभ मिलेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आज व्यापार में कमाई का अच्छा अवसर मिल सकता है। आज आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन और दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। लेकिन संतान को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। ‘संकटशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।
तुला, दिन खर्चीला हो सकता है
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आपको आज कुछ जरूरी काम भी निपटाने होंगे। व्यापार में आज आपको कुछ उलझनों का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। दोस्तों के साथ आज मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। मनपसंद खाना मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग और प्यार मिल सकेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आज हनुमान चालीसा का पाठ शुभ रहेगा।
वृश्चिक, आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों पर आज अधिक दबाव रहेगा, जिससे मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। एक साथ कई काम मिलने से आपकी चिंता बढ़ेगी, लेकिन बेहतर प्रबंधन और योजना से आप स्थिति को संभाल पाएंगे। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिल सकेगा। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पुराने लेन-देन के कुछ बिल भी चुकाने में सफल हो सकते हैं। आज जीवनसाथी से वाद-विवाद संभव है, क्रोध करने से बचें।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह के समय तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
धनु राशि, विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन में आज आप अपने साथी के साथ रोमांटिक दिन बिताएंगे। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर तनाव और गलतफहमी होने की संभावना है, रिश्ते में सच्चाई और सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी व्यवसाय की बात करें तो आज आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। आज आप कुछ जटिल और कठिन काम पूरे करने में सफल होंगे। आज आपको दोस्तों के साथ समय बिताने और कहीं घूमने जाने का मौका भी मिल सकता है। आप अपनी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और लड्डू का भोग लगाएं।
मकर राशि, नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं
मकर राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहने से आपको लाभ होगा। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। यदि आज आपके किसी मित्र से कोई विवाद होता है तो अच्छा होगा कि आप धैर्य से एक दूसरे के साथ काम लें और बातचीत करके परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। आज आपको किसी बात को मन में नहीं रखना है, घर के बड़ों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा, इसलिए आप परिवार के सदस्यों के साथ समस्या पर चर्चा कर सकते हैं। प्रेम जीवन में आज प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने और कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं और पान चढ़ाएं।
कुंभ राशि वालों को जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा
कुंभ राशि वालों के लिए आज चंद्रमा का गोचर अनुकूल रहेगा। ऐसे में आज माहौल खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। आज मित्रों से भी आपको सहयोग मिल सकेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे हैं। ज्यादा तला-भुना खाने से बचें, नहीं तो पेट दर्द जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती है। कारोबारी लोग अपने पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार और काम के सिलसिले में यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ वाली रोटी खिलाएं।
मीन राशि, कोई कठिन काम पूरा हो सकता है
मीन राशि के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। किसी कठिन काम के पूरा होने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। अगर आप कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। अगर किसी बात को लेकर पारिवारिक रिश्तों में तनाव है, तो उसे सुलझाने में आप सफल रहेंगे। आज आप भविष्य के लिए कुछ निवेश कर सकते हैं। आपको कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी से शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो यह बाद में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। प्रबंधन क्षमता और शोध कार्यों में आज आपको विशेष सफलता मिल सकती है।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करना चाहिए।