Aaj Ka Rashifal 21 June 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 21 जून का दिन?

ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में शुक्र और चंद्रमा। मिथुन राशि में सूर्य, बुध, बृहस्पति। सिंह राशि में मंगल और केतु। कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में शनि।

मेष- शुभता बनी रहेगी। आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। समाज में आपकी सराहना होगी। जीवन में जरूरत के हिसाब से चीजें मिलेंगी। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम, संतान, व्यापार, स्वास्थ्य सब कुछ बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृष- शरीर परेशान रहेगा, मन परेशान रहेगा। मन अशांत रहेगा। चिंता और बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य में बेजानपन का अनुभव करेंगे। आपका व्यापार ठीक चलता रहेगा। प्रेम और संतान औसत रहेगी। काली जी को प्रणाम करें।

मिथुन- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। यात्रा की संभावना बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

कर्क- व्यवसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में जीत मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु अपने पास रखें। सिंह- भाग्य साथ देगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार ठीक है। शनिदेव की पूजा करते रहें।

तुला- जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। प्रेमी से मुलाकात होगी। प्रसन्न रहेंगे। छुट्टी जैसा महसूस होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बढ़िया रहेगा। मां काली की पूजा करते रहें।

वृश्चिक- ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी से कुछ मतभेद रहेंगे। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु- भूमि, भवन, वाहन खरीदने के प्रबल योग बनेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। अपने पास लाल वस्तु रखें।

मकर- साहस रंग लाएगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। घर में कोई उत्सव होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-संपत्ति का भरपूर आनंद लेंगे। काली जी की पूजा करते रहें।

कुंभ- व्यापार में सफलता मिलेगी। प्रियजन आपके साथ रहेंगे। जो भी योजना बनाई है, उसे क्रियान्वित करें। खासकर व्यापार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तुएं अपने पास रखें।

मीन- धन का आगमन होगा। परिवार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान साथ रहेगी। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली मंदिर में सफेद वस्तुएं दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Leave a Comment