Ranchi Airport : शहीदों के सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने वाली संस्था ‘नमन- शहीदों के सपनों को’ के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक भावुक पत्र भेजकर झारखंड सरकार से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का आधिकारिक नामकरण भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट करने की अनुशंसा करने और प्रयास करने की मांग की है।
पत्र में क्या कहा गया?
काले ने पत्र में कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक चेतना, आदिवासी अस्मिता और जनमानस में भगवान बिरसा मुंडा का स्थान भगवान के समान है। भगवान शब्द न केवल सम्मान का प्रतीक है, बल्कि उनके जीवन के संघर्ष, त्याग और आध्यात्मिक ओज की पहचान है।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी ने उन्हें हर मंच से भगवान बिरसा मुंडा कहकर नमन किया है। ऐसे में रांची एयरपोर्ट का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट करना केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक न्याय होगा।