Aaj Ka Rashifal 31 March 2025 : पंचांग और ज्योतिष गणना के अनुसार आज सोमवार है, जो कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। चंद्रमा आज मेष राशि में है और चंद्रमा दो शुभ ग्रहों बृहस्पति और शुक्र के मध्य स्थित है। ऐसे में आज बनने वाले शुभ योग के प्रभाव से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए सप्ताह का पहला दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।
मेष, कामकाज में सावधानी बरतें
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको संभलकर काम करने की जरूरत है। आप खुद या किसी और की वजह से परेशानी में पड़ सकते हैं, इसलिए समझदारी से काम लें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन राहत भरा रहने वाला है। अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी आ रही थी, तो आज उसमें राहत मिलेगी। आज व्यापार क्षेत्र में लेन-देन अधिक होगा। आर्थिक लाभ होगा। परिवार में भावनात्मक संबंध बने रहेंगे।
आज भाग्य 81 फीसदी साथ देगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।
वृष, कारोबार में लाभ होगा
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। परिवार में किसी पर गुस्सा आ सकता है, लेकिन जल्द ही आपका मन शांत हो जाएगा। दोस्तों या रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आप उनके साथ खुशी के पल बिताएंगे, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। व्यापार में अचानक बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा। आपको आर्थिक लाभ होगा। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
मिथुन राशि वालों को आज किसी बात की चिंता हो सकती है।
इस वजह से आप बेचैन रहेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर आज काम जल्दी पूरा करने का दबाव रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापारी वर्ग को दोपहर तक काम से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उसके बाद व्यापार पटरी पर आ जाएगा। आपको कमाई भी होगी। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। देनदारी बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।
कर्क राशि वाले आज घर के कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
आज आपको परिवार का सहयोग मिल सकता है। किसी पुरानी इच्छा को पूरा करने के लिए मन में किसी तरह की उलझन पैदा हो सकती है। आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। ईमानदारी से प्रयास करने पर धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज काम से ज्यादा पारिवारिक कामों की वजह से उलझन रहेगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर में अगर आपकी मांग पूरी न हो तो विवाद से बचें। धैर्य से काम लें।
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।
सिंह राशि वाले धैर्य रखें अन्यथा विवाद हो सकता है
सिंह राशि वालों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। वाद-विवाद से दूर रहें। किसी से झगड़ा होने की संभावना है। स्वभाव में आक्रामकता न लाएं। आज वाणी की कठोरता के कारण आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही बोलें। बिना सोचे-समझे किसी से वादा न करें, पछताना पड़ सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप गलती करते हैं तो अपना मान-सम्मान खो सकते हैं। आप यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन खर्चे बढ़ेंगे।
आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
कन्या, आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको धन की प्राप्ति होगी, बशर्ते आप अपनी योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा करें। अतिरिक्त आय के स्रोत भी मिल सकते हैं। आप लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं। यात्रा के दौरान अपनी और अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। महिलाओं को आज मनचाही वस्तु मिल सकती है। परिवार के सदस्यों की खुशी के लिए आप अतिरिक्त प्रयास करेंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।
तुला, आय आपकी सोच के अनुसार होगी
तुला राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हाथ-पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है, धन खर्च हो सकता है। आज आप कार्यक्षेत्र में संतुष्ट रहेंगे। लेकिन अनावश्यक चीजों से दूर रहें। घर के कामों में हाथ बंटाना पड़ेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। आज आपकी आमदनी भी आपकी सोच के मुताबिक ही होगी। शाम को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।
आज किस्मत 77% साथ देगी। तुलसी को जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं।
वृश्चिक, व्यापार में बड़ा लाभ होगा
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन अपने व्यवहार कुशलता और वाकपटुता के बल पर आप बड़ा लाभ कमाएंगे। आज आप परिवार को कम समय दे पाएंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अनचाहे खर्चे हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज किस्मत 90% साथ देगी। भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाएं।
धनु राशि वालों को आज काम का दबाव अधिक रहेगा।
आज दिनचर्या अव्यवस्थित रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध हो सकते हैं, लेकिन बाकी सदस्यों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में आपको अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आय व्यय के अनुसार कम रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की संभावना है।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।
मकर राशि वालों को काम में सफलता मिलेगी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको काम में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप अपने विचारों से दूसरे लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आपका आकर्षक व्यक्तित्व व्यापार में भी लाभ दिलाएगा। आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। आप अधिक मेहनत करके अधिक लाभ कमा पाएंगे। भाइयों के बीच प्रेम रहेगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
कुंभ राशि, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी
कुंभ राशि के जातक आज आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। वे अपने निर्णयों पर अडिग रहेंगे। घर या कार्यस्थल पर आज आपको आवश्यक सफलता मिलेगी। समाज सेवा से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। आप मनोरंजन पर अधिक खर्च कर सकते हैं। आप यात्रा पर जा सकते हैं।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ पर दूध मिला जल चढ़ाएं।
मीन राशि, परिवार में संयमित माहौल बनाए रखें
मीन राशि के जातक आज धार्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको किसी पुराने काम या निवेश से लाभ होगा। व्यापार में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार में आज विवाद की स्थिति बन सकती है। घरेलू खर्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में आज आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।





