Aaj Ka Rashifal 23 April 2025 : आज वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 4:44 बजे तक रहेगी. आज शाम 6:51 बजे तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12:08 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा पृथ्वी लोक की भद्रा आज शाम 4:44 बजे तक रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 23 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानिए आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग क्या होगा।
मेष:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। घरेलू सामान की खरीदारी हो सकती है। आज नए संपर्क बनेंगे। किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से आपको पूरी ऊर्जा मिलेगी। आपसी बातचीत से कई स्थितियां सुधर जाएंगी। आज लंबित कार्य पूरे होंगे। आज अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार या जिम्मेदारी न लें। आपका जीवनसाथी आज आपको कहीं घुमाने ले जाएगा।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 6
वृषभ:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे, घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपका व्यवस्थित और सकारात्मक दृष्टिकोण हर जगह उचित समन्वय बनाए रखेगा। आज व्यवसाय से संबंधित कार्य करते समय अपनी कार्य क्षमता पर भरोसा रखें। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नए अनुसंधान और योजनाओं की आवश्यकता है। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बनेगी। घर के बड़े-बुजुर्ग आपके काम से प्रभावित होंगे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी
भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन:
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी व्यक्तिगत समस्या हल हो सकती है। व्यक्तिगत रिश्तों में चल रही समस्याओं को अपने ऊपर हावी न होने दें। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना जरूरी है। बहुत अधिक सोचना आपकी कार्यशैली को प्रभावित कर सकता है। आप काम निपटाने के लिए नए तरीके खोज सकते हैं। रिश्ते सुधरेंगे.
भाग्यशाली रंग- चांदी
भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। आज आप अपने राजनीतिक या सामाजिक संपर्कों को मजबूत करेंगे। आज आप मेहनत करेंगे तो आपका मनचाहा काम पूरा हो सकता है। लेकिन लेन-देन के मामलों में ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें। दोस्तों की सलाह आज आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगी। आपको जीवन में खुशियाँ मिलेंगी.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8
सिंह
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आज परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। कार्यकुशलता के बल पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी आपने कभी कामना की थी। आज अचानक परिस्थितियां ऐसी बनेंगी कि आपको अपना रुका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ पहुंचाएगी। आपके सभी लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
कन्या:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। आपको कोई बड़ा काम पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज दूसरों के मामलों में दखल न दें और बिना मांगे सलाह न दें। आज अतीत की नकारात्मक बातों को अपने दिमाग पर हावी न होने दें, क्योंकि इसकी वजह से सब कुछ ठीक होने पर भी आप कहीं न कहीं उलझन महसूस करेंगे। साथ ही अपनी भावनाओं और गुस्से पर काबू रखें। आज आधिकारिक काम पूरी गंभीरता से करें। आने वाले दिनों में काम की योजना बन सकती है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 2
तुला:
आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी पसंदीदा कंपनी में इंटरव्यू के लिए कॉल आएगा। आज दिन की शुरुआत में ही अपने खास कामों की योजना बना लें। आपकी सकारात्मक सोच आपको फैसले लेने में मदद करेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। साथ ही आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे। लवमेट आज लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जाएंगे। आपका जीवनसाथी आज आपकी तारीफ करेगा।
लकी कलर- पीला
लकी नंबर- 3
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप परिवार के साथ अधिक समय बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई निर्णय लेना कठिन होगा। आज आपको किसी समस्या से राहत मिलने वाली है और परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में समय व्यतीत होगा। जिससे आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अगर कोई काम आपकी इच्छा के अनुसार नहीं हो रहा है, तो धैर्य रखें। आपकी पारिवारिक समस्याएं हल होंगी।
लकी कलर-लाल
लकी नंबर- 2
धनु:
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। आज आपको आय के नए रास्ते दिखाई दे सकते हैं। आज ऑफिस में किसी सीनियर का सहयोग मिलने से काम आसान हो जाएगा। छात्रों को किसी विषय को लेकर अपनी मेहनत में सफलता मिलेगी। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आज आपको किसी नए संपर्क से अधिक लाभ होगा। आज कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। व्यापार में सामान्य से अधिक लाभ होगा।
लकी कलर- ग्रे
लकी नंबर- 8
मकर:
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। अगर आप किसी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो सावधान रहें। आज कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन आपकी समझदारी उन्हें सुलझा भी लेगी। खास तौर पर इस राशि की महिलाएं अपना काम बेहतरीन तरीके से कर पाएंगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों की परेशानियां दूर हो सकती हैं। अगर आप कोई कीमती सामान खरीदना चाहते हैं, तो अपने बजट पर जरूर ध्यान दें।
लकी कलर- मैजेंटा
लकी नंबर- 7
कुंभ:
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको अपनी मेहनत के मुताबिक परिणाम मिलेगा। आज उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अपनी योग्यता और प्रतिभा से आप विशेष सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अपने पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन का पालन जरूर करें। आज व्यस्तता के चलते आप कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन अपने स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आप कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।
लकी कलर- भूरा
लकी नंबर- 2
मीन:
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रियाओं वाला रहेगा। काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरूर लें। आज आपका काफी समय से अटका हुआ काम सुलझने वाला है, जिससे आपको राहत महसूस होगी। किसी एकांत या आध्यात्मिक जगह पर कुछ समय बिताएं। छात्र अपना प्रोजेक्ट पूरा करके गर्व महसूस करेंगे। आज समय के हिसाब से अपने स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है। बच्चों पर ज्यादा नियंत्रण रखने से वे ज्यादा जिद्दी हो सकते हैं।
लकी कलर- नारंगी
लकी नंबर- 4





