Aaj Ka Rashifal, 26 August 2025 : आज का दिन सभी राशियों के लिए कुछ नई संभावनाएँ और चुनौतियाँ लेकर आया है। जहाँ कुछ लोगों को कार्य-व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता होगी। सितारे बता रहे हैं कि आज धैर्य, संयम और सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफलता की कुंजी साबित होंगे। आइए जानते हैं आपके लिए कैसा रहेगा दिन।
मेष
आज अनजान लोगों से संबंध बनेंगे। आपकी जीवनशैली में आए बदलाव से लोग हैरान रह जाएँगे। आय के नए स्रोत बनेंगे, हालाँकि भविष्य को लेकर मन में भय बना रह सकता है। बकाया राशि वापस मिल जाएगी और व्यापार में नए अनुबंध होने की संभावना है।
वृष
अपनी बुद्धिमता से आप रुके हुए काम पूरे करेंगे। यश और सम्मान मिलने के योग हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा और नई योजनाएँ बनेंगी। निवेश शुभ रहेगा। लेकिन गलत संगति के कारण नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
मिथुन
लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। पिता को लेकर चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी सरकारी बाधा से मुक्ति मिलेगी, लेकिन विवाद से बचें।
कर्क
कार्यस्थल पर सभी आपकी वाकपटुता से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी को लेकर आप चिंतित रहेंगे। निवेश में नुकसान हो सकता है। किसी करीबी की बातें आपके दिल को ठेस पहुँचा सकती हैं, ऐसे में धैर्य और शांति बनाए रखें।
सिंह
अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदतें सुधार लें। व्यापार में लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। आपको सरकारी सहयोग मिलेगा।
कन्या
व्यापार में आपके प्रयास सफल होंगे। उत्साह बढ़ेगा और सुख-सुविधाएँ प्राप्त होंगी। शत्रु परास्त होंगे, लेकिन शारीरिक कष्ट बना रह सकता है। यात्रा सुखद रहेगी और आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
तुला
किसी के बारे में ज़्यादा सोचना ठीक नहीं होगा। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। शुभ समाचार मिलेगा और आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी या धोखाधड़ी से बचें। निवेश लाभदायक रहेगा।
वृश्चिक
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आपको सरकार के कोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता और भय का वातावरण रहेगा। यात्राओं से लाभ होगा और माता-पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
धनु
व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ लेकर चलें। आर्थिक तंगी और अचानक बड़े खर्चे आ सकते हैं। कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है। नुकसान से बचें और बुरी संगति से दूर रहें।
मकर
संतान के काम से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। बकाया राशि वसूल होगी और यात्रा सफल रहेगी। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन करियर और आजीविका में वृद्धि के योग हैं।
कुंभ
साझेदारी में किया गया व्यवसाय लाभ देगा। धन लाभ होगा। नया घर या दुकान खरीदने की संभावना है। धर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार मिलेगा और यात्रा सफल रहेगी।
मीन
सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। ज़िद्दी होने से बचें और परिवार वालों की बात मानने से आपको लाभ होगा। घर की साफ़-सफ़ाई में समय व्यतीत होगा। बिना वजह घर का माहौल खराब न करें।





