SBI Minimum Balance Rule : SBI बचत खाता धारकों के लिए जरूरी खबर.

SBI Minimum Balance Rule  : अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं और रेगुलर सेविंग्स अकाउंट (SBI) चलाते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। कई बार बैंक के कई तरह के नियमों को लेकर हमारे मन में दुविधा होती है। इन्हीं में से एक यह भी है कि मिनिमम बैलेंस न रखने पर कोई जुर्माना लगेगा या नहीं। ऐसे में आज हम आपकी इस दुविधा को दूर कर रहे हैं।

दरअसल, सरकार की ओर से भी यह स्पष्ट किया जा चुका है कि रेगुलर सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखना अनिवार्य नहीं है। पहले बैंक मिनिमम बैलेंस न रखने पर जुर्माना लगाते थे, लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है। यह नियम मार्च 2020 से लागू है।

क्या कहते हैं RBI के दिशानिर्देश?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार, बैंकों के लिए खाता खोलते समय ग्राहकों को मिनिमम बैलेंस के बारे में बताना अनिवार्य है। अगर बाद में इसमें कोई बदलाव होता है, तो ग्राहक को इसकी जानकारी देना भी ज़रूरी है। साथ ही, अगर कोई ग्राहक तय न्यूनतम राशि नहीं रख पाता है, तो बैंक उसे एक महीने का समय देता है और उसके बाद ही जुर्माना लगाया जा सकता है। हालाँकि, यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि शुल्कों के कारण आपका बैलेंस नेगेटिव न हो जाए।

जन धन खातों पर कोई जुर्माना नहीं
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खोले गए खातों में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की कोई आवश्यकता नहीं है और न्यूनतम बैलेंस न बनाए रखने पर इन खातों पर कभी कोई जुर्माना नहीं लगाया जाता है।

दरें बैंक स्वयं तय करते हैं
सेवा शुल्क के मामले में, आरबीआई ने बैंकों को अपने बोर्ड द्वारा अनुमोदित नीति के अनुसार शुल्क तय करने की अनुमति दी है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि शुल्क पारदर्शी हों और ग्राहकों को पहले से सूचित किया जाए।

Leave a Comment