Aaj Ka Rashifal 28 june 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए आज शनिवार का दिन है शानदार.

ज्योतिष गणना के अनुसार 28 जून का राशिफल मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी और अनुकूल रहेगा। दरअसल, आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि में पुष्य के बाद अश्लेषा नक्षत्र में होने जा रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा मिथुन राशि में बुध के साथ द्विग्रही योग बना रहा है, जबकि मिथुन राशि में सूर्य बृहस्पति और सिंह राशि में मंगल केतु द्विग्रही योग बना रहे हैं। ऐसे में ग्रहों की इस स्थिति से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

मेष, आज होगी कमाई में बढ़ोतरी

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और उत्साह से भरा रहने वाला है। आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगी और आप अपनी मनपसंद चीजों की खरीदारी पर दिल खोलकर खर्च करेंगे, जिससे आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहेगा। परिवार के लोगों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। व्यापार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन में आज पार्टनर के साथ सामंजस्य बना रहेगा। जीवन में नई शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

वृष राशि, स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से बचें

आज शनिवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में फ़ायदेमंद रहेगा। आप अपनी निजी और पेशेवर ज़िंदगी के बीच संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। आज आप काम के साथ-साथ परिवार में भी संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। अगर आपको सेहत में कोई परेशानी आ रही है तो उसे नज़रअंदाज़ न करें, नहीं तो यह भविष्य में आपको परेशानी में डाल सकता है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि, मानसिक बोझ से मिलेगी राहत

मिथुन राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपकी आमदनी में इज़ाफा होगा। लेकिन आपको आज लंबित बिल भी चुकाने होंगे। कार्यस्थल पर आपको अपने सहकर्मियों के काम पर ध्यान देना होगा। अगर आप अपने जूनियर के काम पर ध्यान नहीं देंगे तो वे गलतियाँ कर सकते हैं, जिससे आपको बाद में परेशानी हो सकती है। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलती दिख रही है। किसी बात पर आपकी अपनी माता से अनबन हो सकती है, संतान से संबंधित कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें, शनि चालीसा का पाठ करें।

कर्क, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी

कर्क राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी व्यवसाय से जुड़ी कुछ योजनाओं में गति आएगी, जिससे आप धन कमाने में सफल रहेंगे। अगर आप किसी काम को लेकर चिंतित थे, तो आज आपकी वह चिंता भी दूर हो जाएगी। आपको किसी को भी उधार देने से बचना होगा, अन्यथा पैसा वापस मिलने की संभावना कम है। आज आपको अपने पिता से लाभ हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। किसी कानूनी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और चीनी खिलाएं।

सिंह, परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा

सिंह राशि वालों के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में बच्चों के करियर और शिक्षा को लेकर चिंता रहेगी। आज आपको परिवार में सामंजस्य बनाए रखना होगा, किसी भी समस्या को सुलझाने के लिए आपको घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी। परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलने से आप प्रसन्न होंगे। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा, अपने व्यवहार को संयमित रखने का प्रयास करें।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कन्या, स्वास्थ्य में अचानक गिरावट संभव है

कन्या राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन उलझन और तनाव वाला हो सकता है। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट संभव है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर काम करेंगे तो लाभ होगा। कार्यस्थल पर मन मुताबिक काम न मिलने से आप थोड़े परेशान रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। छात्रों को आज पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। कार्यस्थल पर आप खूब मेहनत करेंगे, लेकिन अपेक्षित लाभ न मिलने से मानसिक परेशानी हो सकती है। माता-पिता से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा का योग बन सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह के समय तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

तुला, आज कड़ी मेहनत के बाद आपको काम में सफलता मिलेगी

आज शनिवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए उलझन और तनाव वाला हो सकता है। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर काम करेंगे तो लाभ होगा। कार्यस्थल पर मन मुताबिक काम न मिलने से आप थोड़े परेशान रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। छात्रों को आज पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे, लेकिन अपेक्षित लाभ न मिलने से मानसिक परेशानी हो सकती है। माता-पिता से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा का योग बन सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह के समय तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

वृश्चिक, मित्रों से सहयोग मिलेगा

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। यदि संतान के करियर को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो उसमें राहत मिल सकती है। आज आपको किसी काम से यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा और कुछ नए संपर्क भी बनेंगे। आपको अपने अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज आपको मनपसंद भोजन मिलने से खुशी होगी। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

धनु, आज आपको काम में सावधानी बरतनी होगी

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। लेकिन आज आपको अपने काम के प्रति सावधानी बरतनी होगी। मनचाहा काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद है, तो आज बातचीत के माध्यम से आपसी तालमेल और सामंजस्य बनाया जा सकता है। लेन-देन से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आज महत्वपूर्ण विषयों को अपने तक ही सीमित रखें, दूसरों से साझा करने से नुकसान हो सकता है। आज आपको धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिल सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

मकर, काम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है

मकर राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने लंबित और अटके हुए कामों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। आज कार्यस्थल पर कुछ लोग आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको अपने काम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आपको आज योजना बनाकर अपना काम करने की जरूरत है, एक साथ कई कामों में हाथ डालने से आपका तनाव भी बढ़ेगा और आपका काम भी प्रभावित होगा। छात्रों को शिक्षा के मामलों में लापरवाही से बचना होगा। आपको किसी मित्र से सहयोग मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

कुंभ, आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और परिवार के किसी सदस्य का सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास और प्रभाव बढ़ेगा। धर्म और दर्शन से जुड़े विषयों में आज आपकी रुचि रहेगी। आज आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। आज आपको अपने माता-पिता से प्यार और सहयोग मिलेगा। आज आप घर के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं की चीजें खरीद सकते हैं। आज आपको संतान से भी सुख मिलेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें।

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा।

आप अपनी योजना और लगन से आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। लेकिन कमाई के साथ-साथ आज आपके खर्चे भी बने रहेंगे। अधिकारियों से आज आपको तालमेल बनाकर चलना होगा, इससे आपको सहयोग मिल सकेगा। आपकी कोई चिंता और समस्या हल हो जाएगी। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में भी आज सुधार आएगा। प्रेम जीवन में आज आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। आज आपको किसी करीबी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। आज छोटी दूरी की यात्रा का भी योग बनेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें और पीपल के पेड़ में जल दें।

Leave a Comment