Aaj Ka Panchang 19 June 2025 : हिंदू पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो जाएगी और उसके बाद फिर नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज इस दिन की शुरुआत उत्तरभाद्रपद नक्षत्र से हो रही है। साथ ही सौभाग्य योग भी बन रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस दिन चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। आज गुरुवार के दिन भगवान श्री हरि विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने का विधान है। कहते हैं कि अगर उनकी पूजा विधि-विधान से की जाए तो व्यक्ति को मनचाहा फल मिल सकता है। साथ ही कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है। अब ऐसे में आज 19 जून गुरुवार को किस मुहूर्त में श्री हरि की पूजा और आराधना कर लाभ उठाया जा सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। तिथि नक्षत्र दिवस/दिन योग करण.
कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र गुरुवार सौभाग्य योग कौलव व तैतिल
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 19 जून 2025
सूर्योदय प्रातः 5:45 से
सूर्यास्त सायं 7:10 बजे से
चंद्रोदय रात्रि 12:26 बजे से
चन्द्रास्त रात्रि 12:56 बजे से
आज का शुभ मुहूर्त एवं योग 19 जून 2025
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 04:09 बजे से प्रातः 04:57 बजे तक
अमृत काल शाम 06:41 बजे से रात 08:12 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से 12:55 बजे तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02:42 बजे से 03:38 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07:19 बजे से शाम 07:40 बजे तक
निशिता मुहूर्त 12:02 बजे से 12:42 बजे तक
संध्या मुहूर्त शाम 07:21 बजे से 08:21 बजे तक
आज का अशुभ मुहूर्त 19 जून 2025
राहु काल दोपहर 02:08 बजे से 03:49 बजे तक
गुलिक काल सुबह 09:07 बजे से 10:47 बजे तक
यमगंड सुबह 05:45 बजे से 07:26 बजे तक
दिशाशूल दक्षिण दिशा, यात्रा से पहले दही और चीनी खाकर निकलें। दुर्मुहूर्त सुबह 10:14 बजे से 11:07 बजे तक
आज का पर्व और उत्सव 19 जून 2025
पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। साथ ही इस दिन पीले रंग की चीजों का दान करने का भी विधान है। साथ ही इस दौरान अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो भगवान विष्णु की पूजा करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।