Rajgir Khagaria Passenger Train : खगड़िया से राजगीर तक स्पेशल पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ी, यात्रियों को राहत.

Rajgir Khagaria Passenger Train : अगर आप खगड़िया जिले में रहते हैं या राजगीर और खगड़िया की यात्रा करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर आई है। किऊल-गया रेलखंड से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा। दरअसल, रेलवे द्वारा इस रूट से होकर एक स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिससे इस रूट से यात्रा करने वाले लोगों को सुविधा होगी। दरअसल, राजगीर-किऊल-राजगीर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन खगड़िया तक बढ़ाने का निर्णय रेलवे ने बरकरार रखा है। गौरतलब है कि पहले यह ट्रेन किऊल से खुल कर राजगीर जाती थी, लेकिन बाद में इसे खगड़िया से चलाने का निर्णय लिया गया।

दरअसल, रेलवे द्वारा इस ट्रेन के परिचालन की अवधि 6 मई से 31 मई तक तय की गई थी। जिसे बाद में बढ़ाकर 28 जून कर दिया गया है। यह ट्रेन अप और डाउन में सप्ताह में 3 दिन चलेगी। इसकी जानकारी मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि 03266 डाउन राजगीर-खगड़िया और 03265 खगड़िया-राजगीर पैसेंजर का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। ऐसे में अगर आप भी इस रूट पर सफर करते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। आप इस ट्रेन से सफर कर सकते हैं।

ट्रेन का समय यहां देखें

रेलवे की ओर से बताया गया है कि ट्रेन संख्या 03266 राजगीर-किऊल स्पेशल ट्रेन तय दिनों में सुबह 6:10 बजे राजगीर से रवाना होगी। यह सुबह 7:15 बजे तिलैया, 8:03 बजे नवादा, 8:28 बजे वारसलीगंज, 9:00 बजे शेखपुरा और 10:10 बजे किऊल पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन अभयपुर, जमालपुर, मुंगेर होते हुए दोपहर 1:00 बजे खगड़िया पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 03265 खगड़िया-राजगीर स्पेशल बनकर खगड़िया से दोपहर 2:00 बजे खुलकर 2:55 बजे मुंगेर, 3:22 बजे जमालपुर, 4:53 बजे किऊल, 5:25 बजे शेखपुरा, 6:00 बजे वारसलीगंज, 6:33 बजे नवादा होते हुए रात 9:25 बजे राजगीर पहुंचेगी।

Leave a Comment