Aaj Ka Rashifal 14 April 2025 : ग्रहों की स्थिति- सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यानी सूर्य अब अपनी उच्च राशि में हैं और खरमास भी समाप्त हो चुका है। बृहस्पति वृषभ राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा तुला राशि में। बुध, शुक्र, शनि, राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष- आपमें एक अलग तरह का अहंकार और शालीनता आ गई है। प्रेम और संतान साथ दे रहे हैं। व्यापार अच्छा है। जीवनसाथी का सानिध्य मिल रहा है। आजीविका में तरक्की कर रहे हैं। शुभ दिन। शुभ दिन। शुभ दिन। सूर्य को जल देते रहें।
वृष- शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप जीत जाएंगे। सरकारी तंत्र से न उलझें। सिरदर्द और आंखों में दर्द बढ़ सकता है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। तांबे की वस्तु दान करें।
मिथुन- संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में झगड़े से बचें। स्वास्थ्य भी प्रभावित होता दिख रहा है। मानसिक स्वास्थ्य खास तौर पर। व्यापार ठीक है। शनिदेव की पूजा करते रहें।
कर्क- स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान साथ देगी। व्यापार बहुत अच्छा है। झगड़े से बचें। पारिवारिक सुख में गड़बड़ी रहेगी लेकिन भौतिक सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह- साहस रंग लाएगा। रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। नीली वस्तु दान करें।
कन्या- धन की आवक बढ़ेगी। कुटुम्ब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। अभी निवेश न करें। हरी वस्तु पास रखें।
तुला- सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। स्वास्थ्य अभी थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक- मन अशांत रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। यात्रा की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। आय की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ- भाग्य से काम बनते जाएंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी सामान्य है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। संभलकर पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी सामान्य है। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करें। उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करें। शुभ रहेगा।





